सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School fined for running illegal classes

Aligarh: अवैध कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूल पर कार्रवाई, एक लाख का लगाया जुर्माना, 15 दिन का दिया समय

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 06 Apr 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर जुर्माना राशि राजकोष में जमा कराई जाए। साथ ही तीन दिन के अंदर अवैध कक्षाओं को बंद कर छात्रों का प्रवेश नजदीकी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराया जाए।

School fined for running illegal classes
स्कूल की अवैध क्लास बंद करने के आदेश - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तालसपुर कलॉ, रामघाट रोड स्थित ब्राइट होम पब्लिक स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही अवैध रूप से संचालित कक्षाओं को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos


बताया गया है कि 10 मई 2025 को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच में सामने आया कि स्कूल को केवल कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता प्राप्त है, जबकि मौके पर कक्षा 8 तक पढ़ाई कराई जा रही थी। इसके अलावा कुछ कक्षाएं टीन शेड में संचालित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान प्रबंधन कोई भी मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वहीं, उपलब्ध कराए गए मान्यता प्रमाण पत्र में भी कटिंग पाई गई, जिससे दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर जुर्माना राशि राजकोष में जमा कराई जाए। साथ ही तीन दिन के अंदर अवैध कक्षाओं को बंद कर छात्रों का प्रवेश नजदीकी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराया जाए। आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed