बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders were receiving threatening calls from Pakistani numbers as well as emails and anonymous letters

भाजपा नेताओं को पाकिस्तानी नंबरों से धमकी: कॉल्स-ईमेल और गुमनाम चिट्ठियां, टूल किट के जरिये कई नेता टारगेट पर

मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 02 Apr 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के नंबरों से भाजपा नेताओं को धमकी भरी कॉल्स-ईमेल और गुमनाम चिट्ठियां आ रही थी। चंडीगढ़ और लुधियाना के भाजपा कार्यालय में पहुंची थीं।
चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस को भाजपा नेताओं ने इसकी सूचना दी थी। टूल किट के जरिये भी कई भाजपा नेताओं को टारगेट पर रखा गया था।

BJP leaders were receiving threatening calls from Pakistani numbers as well as emails and anonymous letters
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाके की घटना से भाजपा नेता सकते में हैं। दरअसल, उन्हें इस तरह के हमले का अंदेशा पहले से ही था। दरअसल, पंजाब के कई भाजपा नेताओं को पाकिस्तान नंबर (92) से धमकी भरे लहजों में कई कॉल्स पिछले कई दिनों से आ रही थी। 
Trending Videos


पंजाब के एक भाजपा नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के संगठन सचिव को भी मारने की धमकी भरा एक पत्र चंडीगढ़ कार्यालय आया था। इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ मुख्यालय के अलावा लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय में भी कई बार ऐसी कॉल्स और चिट्ठियां पहुंची, जिसमें विभिन्न भाजपा नेताओं  मारने व ग्रेनेड  से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी शिकायतें पंजाब पुलिस को भी दी गई थीं। 

इतना ही नहीं कुछ दिन पहले एक टूल किट के जरिये कुछ लोगों ने भाजपा के कई नेताओं को टारगेट पर लिया था। इसका मकसद भी उन्हें मारने की धमकी देना था। इसकी शिकायत भी पुलिस को की गई थी।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेताओं को मारने संबंधी धमकी के बाद कई बार चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस विभिन्न नेताओं की सिक्योरिटी समीक्षा भी कर चुकी है। इसके बाद पंजाब में कुछ भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। 

 

चंडीगढ़ और लुधियाना के कार्यालयों में पहुंचे कई धमकी भरे पत्र भी भाजपा नेताओं ने पुलिस को सौंपे हुए हैं और पुलिस इनकी जांच भी कर रही है। भाजपा के एक नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तान के नंबर से भी कई बार धमकी भरी कॉल्स उनके समेत विभिन्न नेताओं को आ चुकी है। पंजाब पुलिस के एक अफसर कहते हैं कि इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही है जबकि पंजाब पुलिस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है।
 

गैंगस्टरवाद की आंच पंजाब से चंडीगढ़ तक पहुंची : मनोरंजन कालिया
पिछले साल 7-8 अप्रैल की दरमिम्यानी रात को भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमला हुआ था। पूर्व मंत्री ने कहा कि वे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाने की घटना हैरान हैं। 
 

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में लगातार पैर पसार रही है, इसी वजह से भाजपा विरोधी इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को ग्रेनेड से उड़ाने की कोशिश हो चुकी है। कालिया ने कहा कि वही हालात बन रहे हैं, जैसे आतंकवाद के समय बने थे। 

 

आतंकवाद पहले पंजाब तक सीमित था और फिर चंडीगढ़ तक पहुंचा। आज भी गैंगस्टरवाद, जिसकी जड़े पंजाब तक थीं, वे अब चंडीगढ़ तक पहुंच चुकी हैं। पंजाब और चंडीगढ पुलिस को ईमानदारी और गंभीरता के साथ इस पर काम करना चाहिए।
 

पंजाब में  बिगड़ रही कानून-व्यवस्था : जाखड़
पंजाब के थानों पर लगातार ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। फिर बीते दिन होशियारपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को खंडित की गई। अब चंडीगढ़ में भाजपा के राज्य स्तरीय कार्यालय पर हमला हुआ है। यह घटनाओं की शृंखला राज्य की साम्प्रदायिक एकता को तोड़ने की कोशिशों का संकेत है। 

वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार इन सबको रोकने में असफल साबित हो रही है। जिसके कारण अब पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति का असर चंडीगढ़ तक पहुंचने लगा है लेकिन अलगाववादी ताकतें चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, वे पंजाब की भाईचारे की एकता को तोड़ नहीं सकतीं। 
 

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, वे पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके की खबर सुनकर बेहद चिंतित हैं। फिलहाल सभी नेतागण और कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। पंजाब भाजपा के मीडिया सचिव विनीत जोशी व प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से आग्रह है कि वे तुरंत इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लें और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। 

पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन कहते हैं कि पंजाब में भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली के बाद से ही पंजाब विरोधी ताकतें इस तरह की घटना की फिराक में थी और चंडीगढ़ में हुई घटना इसी का नतीजा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed