सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Day after shagun ceremony in Tarn Taran girl family backed out of marriage

दिलजीत की टूट गई शादी: शगुन के अगले दिन लड़की वालों का शादी से इनकार, लड़के वाले बोले- चार लाख खर्च किए

संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के तरनतारन में लड़का लड़की के शगुन की रस्म के अगले ही दिन लड़के वाले शादी से मुकर गए। लड़के वालों का कहना है कि रिश्ता तय होने से अभी तक उन्होंने लगभग चार लाख खर्च किए हैं। दोनों परिवार पुलिस के पास पहुंचे हैं। 

Day after shagun ceremony in Tarn Taran girl family backed out of marriage
Wedding Broke - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

लड़का-लड़की की शादी घरवालों की मंजूरी से तय हुई थी। शादी से पहले शगुन की रस्म हुई, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि शगुन की रस्म के अगले ही दिन लड़की वाले शादी से ही मुकर गए। उन्होंने लड़के वालों को साफ मना कर दिया कि वह अपनी बेटी की शादी उनके बेटे के साथ नहीं करेंगे। घटना तरनतारन की है। 

Trending Videos


बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद दोनों परिवार थाना सिटी तरनतारन पहुंचे और पुलिस को एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लड़के पक्ष के मनजिंदर सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई दलजीत सिंह की सगाई डेढ़ साल पहले वीरपाल कौर से हुई थी। सोमवार को शगुन की रस्म हुई लेकिन दलजीत को अचानक हाई ब्लड प्रेशर के कारण घबराहट हो गई। इसके बावजूद रस्म पूरी हुई और लड़की पक्ष लौट गया। शाम को लड़की पक्ष ने फोन कर शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के पक्ष का आरोप है कि उन्होंने करीब चार लाख रुपये खर्च किए और सारी जानकारी पहले से होने के बावजूद रिश्ता तोड़ा गया। थाना प्रभारी नवदीप भट्टी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed