{"_id":"69ce5424f06e94322e0c268a","slug":"cng-gas-was-being-filled-in-cylinder-fitted-in-truck-then-a-loud-explosion-occurred-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CNG Pump Blast: ट्रक में लगे सिलिंडर में भरी जा रही थी गैस, तभी हुआ तेज धमाका, चार लोग आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNG Pump Blast: ट्रक में लगे सिलिंडर में भरी जा रही थी गैस, तभी हुआ तेज धमाका, चार लोग आए चपेट में
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय अचानक सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर एक बजे की है। पंप पर ट्रक में लगे सीएनजी सिलिंडर में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और पंप परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसकी चपेट में आने से चार लोग झुलस गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन