{"_id":"69ce704a54701242cf05b936","slug":"devotees-in-barahi-were-delighted-upon-listening-bhajans-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-91376-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाराही में भजनों को सुनकर आनंदित हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाराही में भजनों को सुनकर आनंदित हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के दूसरे दिन भजन संध्या का किया गया आयोजन
मनोज कारना एंड पार्टी आज देगी रागिनी की प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में लगे बाराही मेले के दूसरे दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें धर्मवीर भाटी एंड पार्टी के ओमवीर नागर और श्रीपाल के मधुर भजनों को सुनकर श्रद्धालु आनंदित हो गए। राजवीर शर्मा एवं ओमवीर बैसला एंड पार्टी के सुनील शर्मा, प्रेम पंडित और नरेंद्र शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर शिव मंदिर सेवा समिति ने कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
समिति के मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि तीन अप्रैल के रात्रिकालीन कार्यक्रम में मनोज कारना एंड पार्टी रागिनी की प्रस्तुति देगी।
हरियाणा के कलाकार देंगे प्रस्तुति
मेले में हरियाणा के लोक कलाकार लोक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण हैं। इससे क्षेत्र की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी ने कहा कि बाराही मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
Trending Videos