{"_id":"69d35862de12bff60c028b7a","slug":"two-colleges-of-delhi-university-received-a-bomb-threat-via-email-today-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Bomb Threat: डीयू के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कैंपस; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Bomb Threat: डीयू के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कैंपस; जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार
धमकी मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को तुरंत कॉलेज परिसरों में भेजा गया। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर पूरे कॉलेज में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
आज सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के दो प्रतिष्ठित कॉलेज, रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज, को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद खाली करा लिया गया। इस सूचना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
धमकी मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को तुरंत कॉलेज परिसरों में भेजा गया। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर पूरे कॉलेज में तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। अभी तक की तलाशी में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु मिलने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दोनों कॉलेजों को एक ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस सूचना को देखते हुए तत्काल दोनों कॉलेजों के सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिल्ली पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है।