सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Cashless medical treatment up to ₹10 lakh for worker families.

Delhi: श्रमिक परिवारों का 10 लाख तक का इलाज होगा कैशलेस, योजना को कैबिनेट की मंजूरी; 24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने श्रमिक स्वास्थ्य योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लाभार्थियों को मुफ्त जांच, मोबाइल मेडिकल यूनिट और 24 घंटे हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Delhi: Cashless medical treatment up to ₹10 lakh for worker families.
Delhi Secretariat - फोटो : X @TheRealDharm
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के 2.70 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके करीब 10 लाख परिवारजनों का 10 लाख तक का इलाज कैशलेस होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने श्रमिक स्वास्थ्य योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लाभार्थियों को मुफ्त जांच, मोबाइल मेडिकल यूनिट और 24 घंटे हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।



योजना का सबसे बड़ा फायेदा निर्माण श्रमिकों को होगा। योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को सूचीबद्ध अस्पतालों में दो लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलेगी, जबकि परिवार के लिए यह सीमा 10 लाख रुपये तक होगी। उपचार की पूरी प्रक्रिया कैशलेस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल-धुएं और जोखिम भरे काम से होने वाली बीमारियों पर नजर
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण श्रमिकों को काम के दौरान धूल, रसायनों, भारी मशीनों और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इससे सिलिकोसिस, सांस संबंधी बीमारियां और त्वचा रोग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। योजना के जरिए ऐसे श्रमिक समय पर अपनी जांच और इलाज करा पाएंगे। इसके अलावा सूचीबद्ध अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं, जांच, आपातकालीन चिकित्सा सहायता और रेफरल सुविधाएं भी मिलेंगी। श्रमिकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए निर्माण स्थलों और श्रमिक बहुल इलाकों में मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड से होगी निगरानी
लाभार्थियों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए आधुनिक लाभार्थी ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिससे इलाज की प्रक्रिया और सेवाओं की निगरानी की जा सकेगी। श्रमिकों की सहायता के लिए रोजाना 24 घंटे टोल-फ्री हेल्पलाइन भी शुरू होगी। दिल्ली सरकार के मुताबिक योजना पर हर साल करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed