{"_id":"6a3af03daefb730ba5006f7b","slug":"delhi-weather-storm-and-rain-change-the-weather-conditions-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: आंधी-बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत; 4 से 14 डिग्री तक लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: आंधी-बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत; 4 से 14 डिग्री तक लुढ़का पारा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
सार
अचानक हुए मौसम में इस बदलाव के कारण दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान चार से 14 डिग्री तक लुढ़क गया।
Delhi Rain
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर बाद तेज आंधी व बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इससे कई दिनों से झुलसा रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। अचानक हुए मौसम में इस बदलाव के कारण दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान चार से 14 डिग्री तक लुढ़क गया। दिल्ली के मौसम मानक केंद्र सफदरजंग पर तो तापमान सात डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक ऐसे ही आंधी व हल्की बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, इस कारण से देश के कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां भी तेज हो रही है। मंगलवार को दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। इस कारण से दिन भर तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। दिन में ही आसमान में अंधेरा छा गया और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे कई इलाकों में दृश्यता भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगहों पर आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। इसके बाद विभिन्न इलाकों में तेज बारिश होने लगी। कई इलाकों में एक घंटे से अधिक समय तक बारिश हुई। इसके लिए मौसम विभाग ने तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया। आंधी से पहले सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री था जो कि बाद में 33 डिग्री पहुंच गया। इस तरह से सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
तापमान में सबसे अधिक गिरावट आयानगर में हुई। यहां आधी से पूर्व तापमान 40.6 डिग्री था जो कि 14.6 डिग्री तक लुढ़कर 25.7 डिग्री तक जा पहुंचा। जाफरपुर में तापमान में 11.6 डिग्री, पालम में 10 डिग्री, मयूर विहार में 3.9 डिग्री, पूसा में 7.6 डिग्री, नजफगढ़ में 8.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
आंधी और बारिश के बाद अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है तथा गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मानसून की सक्रियता बढऩे के साथ आने वाले दिनों में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।