{"_id":"6a3abab073fd7b907d0a4022","slug":"international-widows-day-observed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142435-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश काउंसिल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। द लूम्बा फाउंडेशन, सीआईआई फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने विधवाओं के अधिकारों और सामाजिक समावेशन की जरूरत पर बल दिया। मुख्याृतिथि लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह (एवीएसएम) ने कहा कि विधवाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सामाजिक विकास की मुख्यधारा में शामिल करना समय की आवश्यकता है। ब्रिटिश काउंसिल दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय निदेशक हेलेन सिल्वेस्टर ने सामाजिक समावेशन के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। सीआईआई की राष्ट्रीय सीएसआर समिति के अध्यक्ष और ब्लू स्टार लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी. थियागराजन ने विधवा सशक्तिकरण में कॉरपोरेट क्षेत्र की भूमिका पर जोर दिया। इस मौके पर यूएन वूमेन की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी मौजूद रहे। संवाद