सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mehrauli Case: cab location active and leads were solid, yet it took police six hours to reach the accused

महरौली कांड: कैब की लोकेशन ऑन थी, सुराग पक्के थे, फिर भी आरोपी तक पुलिस को पहुंचने में लग गए छह घंटे

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
सार

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की कार का नंबर, कैब कंपनी से मोबाइल नंबर और सटीक लोकेशन मिलने के बावजूद पुलिस को आरोपी वसू सिंह उर्फ बबलू तक पहुंचने में 6 घंटे लग गए।

Mehrauli Case: cab location active and leads were solid, yet it took police six hours to reach the accused
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र से 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या मामले में दक्षिण जिला पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की कार का नंबर, कैब कंपनी से मोबाइल नंबर और सटीक लोकेशन मिलने के बावजूद पुलिस को आरोपी वसू सिंह उर्फ बबलू तक पहुंचने में 6 घंटे लग गए। करीब नौ घंटे की पूछताछ में पुलिस आरोपी से उगलवा पाई कि बच्ची की हत्या कहां की है और शव कहां पड़ा है। पुलिस तत्परता दिखाती तो शायद बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। 



दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्ची का अपहरण करने के बाद कैब चालक ने गाड़ी में दुष्कर्म किया। कुछ घंटे बाद वह बच्ची को लेकर दिल्ली वापस आया लेकिन पुलिस को देखकर वह डर गया और वापस गुरुग्राम भाग गया। यहां बच्ची से दोबारा दुष्कर्म करने के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने एप की मदद से कैब के लिए सवारी बुक कर उन्हें छोड़ने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कैब कंपनी की मदद से सटीक लोकेशन लेकर सुबह 11 बजे विकासपुरी इलाके से गिरफ्तार किया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची का अपहरण नहीं किया। बाद में बताया कि बच्ची गाड़ी में खुद आकर बैठी थी और उसने उसे गुरुग्राम छोड़ा था।  सख्ती से पूछताछ करने पर बबलू ने शाम 5 बजे के करीब वारदात की हकीकत बताई। पुलिस उसे गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में ले गई जहां खुशबू चौक के पास से पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद किया। 
विज्ञापन


सुरक्षा पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बच्ची से दुष्कर्म और हत्या पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। देवेंद्र ने आरोप लगाया कि सीएम, एलजी और पुलिस अपराध दर कम होने के दावे कर रहे हैं जबकि महिलाओं, नाबालिग बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार अपराध रोकने और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने कहा, गरीब फुटपाथों और खुले स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। 

महरौली से गुरुग्राम तक नहीं मिली पुलिस  
सूत्रों ने बताया कि आरोपी महरौली से अंधेरिया मोड़ होते हुए महरौली-गुड़गांव रोड से होते हुए गुरुग्राम तक पहुंचा था। आरोपी गुरुग्राम में रह चुका था तो उसे यहां के हर रास्ते का पता था। वह पॉश इलाके सुशांत लोक पहुंचा, जहां पूरे रास्ते उसे पुलिस नहीं मिली। महरौली से सुशांत लोक का सफर लगभग 18 किलोमीटर का है। इधर पुलिस को जब बच्ची के अपहरण की सूचना मिली तो सब जगह जांच शुरू हो गई। ऐसे में जब वह बच्ची को वापस लेकर लौट रहा था तो, उसने पुलिस को देखा और वापस गुरुग्राम भाग गया। जहां उसने बच्ची की हत्या कर दी।

दो बार किया दुष्कर्म और फिर गला दबा दिया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची से दो बार दुष्कर्म किया था। बाद में उसे मारापीटा फिर गला दबाकर जान ले ली। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने बच्ची को गुब्बारे बेचते देखा था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी वासू का आपराधिक रिकार्ड है। उस पर बिहार में कई मुकदमे दर्ज हैं और उसे स्मैक व गांजा पीने की आदत है। सूत्रों ने बताया कि वारदात के समय भी आरोपी नशे की हालत में था। 

ऐसे पकड़ा गया आरोपी 
बच्ची के पिता ने जब कैब चालक पर शक जताया तो पुलिस ने सफेद रंग की कैब की तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान कर ली। एमजी रोड पर मौजूद 300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से कैब का रजिस्ट्रेशन नंबर मिला और उसकी मदद से कैब के मालिक से बात हुई। मालिक ने बताया कि कैब किराए पर बबलू को दी है। पुलिस को बबलू का मोबाइल नंबर और फोटो मिल गया। इसके बाद एप कंपनी से गाड़ी की सटीक लॉकेशन मांगी गई। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए सुबह करीब 11:15 बजे विकासपुरी इलाके से दबोचा। 

रात से बच्ची पर रखे था नजर
पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह जिस फुटपाथ पर रहते हैं, वहां रविवार देर रात एक कैब चालक बार बार चक्कर लगा रहा था। उन्हें लगा कि सवारी का इंतजार कर रहा होगा। वह देर रात तक वहीं रुका। इस बीच नींद आने पर परिवार समेत वह सो गए तो सुबह बच्ची नजर नहीं आई तो उनका शक कैब चालक पर गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसकी पहचान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed