सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict Ban on Sales from Warehouses in Delhi

LPG Crisis: दिल्ली में गोदाम से बिक्री पर सख्त रोक, सरकार ने प्रवासी और किरायेदारों को दी है ये बड़ी राहत

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 06 Apr 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली सरकार ने कहा है कि गोदाम से सीधे सिलिंडर बेचना पूरी तरह अवैध होगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सभी वितरकों को इस बारे में सख्त निर्देश दिए हैं। 

Strict Ban on Sales from Warehouses in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली सरकार ने पांच किलो एलपीजी सिलिंडरों की उपलब्धता बढ़ाकर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब ये छोटे सिलिंडर सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर आसानी से मिल जाएंगे, पते के सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। इससे प्रवासी मजदूरों, किरायेदारों और छोटे परिवारों को फायदा होगा। वहीं, दिल्ली में गोदाम से सीधे सिलिंडर बेचना पूरी तरह अवैध होगा।

Trending Videos

सरकार ने पूरे शहर में पांच किलो एलपीजी सिलिंडरों की उपलब्धता बढ़ा दी है। इस कदम से उन लोगों तक भी रसोई गैस पहुंचेगी, जो अब तक व्यवस्था से बाहर थे। खासकर प्रवासी मजदूरों और अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें पहले गैस कनेक्शन लेने में दिक्कत होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प डेस्क से मिलेगी जानकारी
प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए एचपीसीएल के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। यहां लोगों को नजदीकी गैस एजेंसी और सिलेंडर लेने की पूरी जानकारी दी जा रही है।

गोदाम से बिक्री पर सख्त रोक
सरकार ने कहा है कि गोदाम से सीधे सिलिंडर बेचना पूरी तरह अवैध होगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सभी वितरकों को इस बारे में सख्त निर्देश दिए हैं। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

सप्लाई सामान्य, डिलीवरी तेज
सरकार के मुताबिक दिल्ली में एलपीजी सप्लाई पूरी तरह नियंत्रण में है। सरकार ने 4 अप्रैल के आंकड़े बताए हैं। इसदिन 1,14,679 बुकिंग हुई और 1,31,335 सिलिंडर डिलीवर किए गए। डिलीवरी बुकिंग से ज्यादा रही, जिससे साफ है कि पुरानी मांग भी तेजी से पूरी की जा रही है। फिलहाल औसतन 4.24 दिन में सिलिंडर घर पहुंच रहा है। साथ ही शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम 011-23379836, 8383824659 भी चालू किया गया है।

सिलिंडर के लिए घबराएं नहीं : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग घबराएं नहीं और एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। सभी सिलिंडर समय पर घर तक पहुंचाए जा रहे हैं। सरकार ने लोगों से अफवाहों से बचने और व्यवस्था पर भरोसा रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed