सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cylinder blast at CNG pump, 4 injured

Delhi NCR News: सीएनजी पंप पर सिलिंडर में ब्लास्ट, 4 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नजफगढ़ के मितराऊं रोड पर स्थित सीएनजी पंप पर हुआ हादसा
Trending Videos

- आईजीएल के टेक्नीशियन और अधिकारी की मदद से पुलिस धमाके के कारणों की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ के मितराऊं रोड स्थित एक सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय सिलिंडर फटने से चार लोग घायल हो गए। धमाका होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। घायलों में तीन पंप के सहायक हैं, वहीं एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। तीन सहायकों की पहचान दीपक, विकास कुमार और नीरज के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया जहां अज्ञात व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस छानबीन कर धमाके के कारणों की जांच कर रही है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि इस हादसे के बारे में बृहस्पतिवार को जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर चार लोग इलाज करवाते हुए मिले। इनमें से एक व्यक्ति के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोई भी घायल बयान देने की हालत में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पुलिस को पता चला कि पंप के सहायक एक हरियाणा नंबर के ट्रक में सीएनजी भर रहा था तभी उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके के तकनीकी जांच के लिए आईजीएल के टेक्नीशियन और अधिकारियों को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed