{"_id":"69ce7215b68c6b52a5064e99","slug":"correspondence-school-students-exams-from-april-10-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130544-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पत्राचार विद्यालय के छात्रों की परीक्षा दस अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पत्राचार विद्यालय के छात्रों की परीक्षा दस अप्रैल से
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के तहत पत्राचार विद्यालय में नामांकित कक्षा दसवीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा (थ्योरी) को लेकर सूचना जारी की है।
इसके अनुसार परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी। सभी पंजीकृत छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वह एनआईओएस द्वारा जारी परीक्षा डेटशीट को लेकर अपनी तैयारी करें। छात्रों को परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। छात्र परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचे। किसी भी अपडेट या जानकारी के लिए नियमित रूप से विद्यालय से संपर्क में रहें। साथ ही छात्र शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in को नियमित रूप से देखते रहें।
Trending Videos