{"_id":"69ce2b77aa7b3054d3055f93","slug":"grenade-attack-on-chandigarh-bjp-office-bki-claims-responsibility-accused-captured-on-cctv-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ BJP ऑफिस पर ग्रेनेड हमला: बीकेआई ने ली जिम्मेदारी, CCTV में कैद आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ BJP ऑफिस पर ग्रेनेड हमला: बीकेआई ने ली जिम्मेदारी, CCTV में कैद आरोपी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 02 Apr 2026 03:48 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार शाम करीब 4:48 बजे ग्रेनेड हमले ने पूरे शहर को दहला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा टूट गया, एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास की दीवारों पर 50 से अधिक स्थानों पर छर्रों के निशान देखने को मिले। धमाके के तुरंत बाद भाजपा कार्यालय, रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी और लॉ भवन में मौजूद लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही आईजी पुष्पेंद्र कुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, जिला क्राइम सेल, बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, सीएफएसएल, फॉरेंसिक टीम और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) ने ली है। संगठन से जुड़े सुखजिंदर सिंह बब्बर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हमले का दावा किया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की पुष्टि में जुटी हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।