{"_id":"69ce21247d869fb4f306df9b","slug":"ranbir-gangwa-attacks-rahul-he-doesn-t-stand-up-in-respect-for-vande-mataram-also-targets-mamata-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रणबीर गंगवा का राहुल पर हमला: ‘वंदे मातरम के सम्मान में खड़े नहीं होते’, ममता पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणबीर गंगवा का राहुल पर हमला: ‘वंदे मातरम के सम्मान में खड़े नहीं होते’, ममता पर भी साधा निशाना
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 02 Apr 2026 01:27 PM IST
Link Copied
हरियाणा सरकार में मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ देश की भावना से जुड़ा हुआ है और इसके सम्मान में सभी देशवासी खड़े होते हैं, लेकिन राहुल गांधी के मन में इसके प्रति सम्मान नहीं है। रणबीर गंगवा ने आगे कहा कि देश में जनगणना जल्द ही शुरू होगी और इसके साथ-साथ एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गंगवा ने कहा कि अवैध मतदाताओं को बनाना नहीं, बल्कि उन्हें हटाना जरूरी है। उनका यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। गंगवा के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा सकता है, क्योंकि विपक्ष की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।