सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Strike announced on 9th and 10th April demanding justice

Chandigarh-Haryana News: न्याय की मांग को लेकर 9 व 10 अप्रैल को हड़ताल का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जान गंवाने वाले फायर कर्मियों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा व नौकरी देने की मांग
Trending Videos

- नगर निकाय कर्मचारी भी देंगे साथ

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फरीदाबाद में 16 फरवरी को भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले फायर कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए अब कर्मचारी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन ने 9 व 10 अप्रैल को दो दिन की राज्यव्यापी हड़ताल का एलान किया है।

कर्मचारियों की मांग है कि जान गंवाने वाले भवीचंद शर्मा और रणवीर के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। सर्व कर्मचारी संघ और नगरपालिका कर्मचारी संघ ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। इन संगठनों के कर्मचारी 9 व 10 अप्रैल को शहरों में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंद व महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed