CSK vs PBKS: ट्रेनिंग में लौटे एमएस धोनी, बल्लेबाजी का किया अभ्यास; पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच का होंगे हिस्सा?
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। धोनी चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे और माना जा रहा है कि वह पंजाब के खिलाफ भी नहीं खेल सकेंगे।
विस्तार
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले धोनी एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में हल्की फिटनेस ड्रिल करते नजर आए, लेकिन उन्होंने टीम के साथ पूर्ण रूप से अभ्यास नहीं किया। धोनी ने नेट्स पर कुछ समय तक बल्लेबाजी अभ्यास किया, लेकिन उन्होंने विकेटकीपिंग ड्रिल नहीं की। वहीं, संजू सैमसन अभ्यास के दौरान विकेटकीपिंग करते नजर आए। माना जा रहा है कि धोनी चोट से उबरने के करीब हैं, लेकिन मैच खेलने के लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
He's a silent guardian.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 2, 2026
A watchful protector! 💛✨#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/Uax3cshu56
धोनी के अलावा सीएसके के अन्य खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने भी ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। हालांकि, उन्होंने बस हल्की शॉर्ट रन ड्रिल की और टीम फिजियो के साथ चर्चा करते नजर आए। धोनी भले ही ट्रेनिंग में लौट गए हैं, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच का हिस्सा होंगे या नहीं। सीएसके टीम प्रबंधन धोनी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा क्योंकि टूर्नामेंट काफी लंबा है। टीम के पास विकेटकीपर के तौर पर पहले से ही संजू सैमसन का विकल्प मौजूद है।
सीएसके की टीम पंजाब के खिलाफ मैच में जीत का खाता खोलने उतरेगी। सीएसके को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। सीएसके की टीम मौजूदा सीजन में पहली बार अपने होम ग्राउंड पर खेलने उतरेगी।