{"_id":"69d4d083b6b38dfffc05ff8f","slug":"vaibhav-suryavanshi-vs-jasprit-bumrah-ipl-2026-set-for-a-blockbuster-clash-rr-vs-mi-today-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: आज सूर्यवंशी के सामने होंगे बुमराह, इस सीजन की सबसे बड़ी टक्कर! एक तरफ रफ्तार, दूसरी तरफ बेखौफ बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL: आज सूर्यवंशी के सामने होंगे बुमराह, इस सीजन की सबसे बड़ी टक्कर! एक तरफ रफ्तार, दूसरी तरफ बेखौफ बल्लेबाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच संभावित मुकाबला फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है। जहां वैभव अपने आक्रामक खेल से छाए हुए हैं, वहीं बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी, जो इस सीजन का सबसे रोमांचक पल बन सकती है।
बुमराह और सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल में अक्सर मैच अप की बात की जाती है। आज इस सीजन का सबसे बड़ा मैच अप सामने आ सकता है। आज एक ऐसा आमना-सामना देखने को मिल सकता है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मैच अप है 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह का मुकाबला। आज राजस्थान रॉयल्स की टीम की टक्कर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। बुमराह और वैभव की टक्कर आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकती है।
Trending Videos
आज वैभव के सामने बुमराह
- फोटो : Instagram/ANI
वैभव सूर्यवंशी: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में अपने पहले आईपीएल शतक के साथ क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। गुजरात के खिलाफ 210 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन ठोक दिए थे। उस मैच में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज बेबस नजर आए। पूरे सीजन में उन्होंने सात मैचों में 252 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 36 का और स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा था।

2026 में भी जारी है फॉर्म
आईपीएल 2026 में भी वैभव का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब तक खेले दो मैचों में उन्होंने 83 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 41.5 का और स्ट्राइक रेट 237.14 का रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ा है। वैभव ने इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 52 रन और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली।

अब सामने हैं बुमराह
अब वैभव के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी। बुमराह आईपीएल में 147 मैचों में 183 विकेट ले चुके हैं और वह दिग्गज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उनकी यॉर्कर गेंदें, स्लोअर बॉल और डेथ ओवर में सटीक लाइन लेंथ किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

पहली बार आमना-सामना
यह पहला मौका होगा जब वैभव सीधे बुमराह का सामना करेंगे। पिछले सीजन में जब राजस्थान और मुंबई भिड़े थे, तब वैभव दीपक चाहर की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे और बुमराह को गेंदबाजी का मौका ही नहीं मिला था।

पहले भी बड़े गेंदबाजों से टक्कर
वैभव ने पहले भी अनुभवी गेंदबाजों का सामना किया है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 10 गेंदों में 15 रन बनाए थे। वहीं रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ वह आठ गेंदों में सिर्फ पांच रन ही बना सके थे। यानी अनुभव मिला है, लेकिन बुमराह का स्तर अलग है।
वैभव ने पहले भी अनुभवी गेंदबाजों का सामना किया है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 10 गेंदों में 15 रन बनाए थे। वहीं रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ वह आठ गेंदों में सिर्फ पांच रन ही बना सके थे। यानी अनुभव मिला है, लेकिन बुमराह का स्तर अलग है।
आज वैभव के सामने बुमराह
- फोटो : Instagram/ANI
मुंबई की रणनीति अहम
मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में दीपक चाहर और बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की थी। अगर वैभव, दीपक चाहर की शुरुआती चुनौती पार कर लेते हैं, तो बुमराह के खिलाफ असली मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ युवा जोश और बेखौफ बल्लेबाजी, दूसरी तरफ अनुभव और सटीक गेंदबाजी। यह मुकाबला सिर्फ रन और विकेट का नहीं, बल्कि धैर्य और स्किल की असली परीक्षा होगा।