IPL: क्यों चर्चा में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा? कोलकाता की टीम पर कसा मजेदार तंज, सोशल मीडिया पर किया शेयर
आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर अपने 'एक पॉइंट दे दित्ता' वाले मजेदार रिएक्शन के कारण वायरल हो गईं। उनका यह कमेंट न सिर्फ फैंस को पसंद आया, बल्कि यह भी दिखाया कि अब क्रिकेट की कहानी में सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका कितनी बढ़ गई है।`
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच रद्द होने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने पंजाबी अंदाज में मजाक करते हुए पंजाबी फैंस के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया। इसमें वह पंजाबी में कहती हैं, 'हम पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा होता है। जाओ दिया एक पॉइंट।' इसके बाद वह फैंस के साथ डांस करती हुई दिखती हैं। उनका यह हल्का-फुल्का कमेंट इस बात की ओर इशारा था कि पंजाब किंग्स ने जैसे कोलकाता को एक पॉइंट गिफ्ट कर दिया।
श्रेष्ठा का यह रिएक्शन सिर्फ एक मजाक नहीं रहा, बल्कि आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को हजारों लाइक्स और शेयर मिले। दरअसल, मैच रद्द होने के बाद पंजाब और कोलकाता के बीच एक-एक अंक का बंटवारा हुआ था। बारिश की वजह से इस सीजन यह पहला मैच था, जो रद्द हुआ। रद्द होने वक्त कोलकाता ने पहली पारी में 3.4 ओवर बल्लेबाजी कर ली थी। यह लाइन फैंस को इतनी पसंद आई कि देखते ही देखते वायरल हो गई।
श्रेष्ठा अय्यर का वायरल होना इस बात का उदाहरण है कि अब खिलाड़ियों के परिवार भी आईपीएल की कहानी का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। पहले जहां चर्चा सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक सीमित रहती थी, अब ऐसे मजेदार और रिलेटेबल रिएक्शन फैंस के साथ कनेक्शन को और मजबूत करते हैं।
श्रेष्ठा सिर्फ श्रेयस अय्यर की बहन नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। करीब एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ श्रेष्ठा ने खुद को एक डांसर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में स्थापित किया है।