सब्सक्राइब करें

IPL: क्या आईपीएल खेलने की सजा मिली? इंग्लैंड के केविन पीटरसन बोले- ECB से टकराव ने छीना मेरा इंटरनेशनल करियर!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 07 Apr 2026 08:52 AM IST
सार

केविन पीटरसन ने खुलासा किया कि IPL खेलने के फैसले और ईसीबी से विवाद के कारण उनका इंटरनेशनल करियर समय से पहले खत्म हो गया। उन्होंने बोर्ड पर ‘विच-हंट’ का आरोप लगाया, लेकिन यह भी माना कि उनके संघर्ष से आज के खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने की आजादी मिली।

विज्ञापन
Kevin Pietersen Blames IPL Dispute for Early End of His England Career; Know full story
केविन पीटरसन - फोटो : ANI
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि आईपीएल को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ विवाद के कारण उनका करियर समय से पहले खत्म हो गया। यूट्यूबर रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक इंटरव्यू में पीटरसन ने कहा कि आईपीएल के शुरुआती दौर में ईसीबी ने खिलाड़ियों पर सख्ती बरती और मीडिया के जरिए उनके खिलाफ माहौल बनाया।
Trending Videos
Kevin Pietersen Blames IPL Dispute for Early End of His England Career; Know full story
केविन पीटरसन - फोटो : ANI
'मैंने करियर खो दिया', पीटरसन का दर्द
पीटरसन ने खुलकर कहा, 'मैंने बड़े बलिदान दिए। मैंने अपना करियर खो दिया। यही वजह है कि उस सिस्टम के लोग मेरे खिलाफ हो गए।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं 33 साल की उम्र में 104 टेस्ट के बाद बाहर हो गया। मुझे 150-160 टेस्ट खेलने चाहिए थे और 12-13 हजार रन बनाने चाहिए थे।' उनका मानना है कि उनके फैसलों को गलत तरीके से पेश किया गया और इसके कारण उनके करियर पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kevin Pietersen Blames IPL Dispute for Early End of His England Career; Know full story
केविन पीटरसन - फोटो : ANI
ईसीबी पर लगाया गंभीर आरोप
पीटरसन ने ईसीबी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड ने मीडिया का इस्तेमाल उनके खिलाफ किया। उन्होंने कहा, 'ईसीबी ने मेरे खिलाफ माहौल बनाने के लिए मीडिया का इस्तेमाल किया। मैं ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहता, लेकिन यह सब सार्वजनिक था।' गौरतलब है कि 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में ईसीबी ने अपने कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को खेलने से रोक दिया था।
Kevin Pietersen Blames IPL Dispute for Early End of His England Career; Know full story
केविन पीटरसन - फोटो : ANI
आईपीएल के लिए लिया बड़ा फैसला
2009 में जब खिलाड़ियों को सीमित समय के लिए आईपीएल खेलने की अनुमति मिली, तब पीटरसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ने का फैसला किया। यही फैसला उनके और ईसीबी के बीच तनाव की बड़ी वजह बना। बाद में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेला।
विज्ञापन
Kevin Pietersen Blames IPL Dispute for Early End of His England Career; Know full story
केविन पीटरसन - फोटो : IPL/BCCI
नई पीढ़ी को मिला फायदा
हालांकि पीटरसन को लगता है कि उनके बलिदान से आज के खिलाड़ियों को फायदा मिला। उन्होंने जोस बटलर का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने कुछ दिन पहले जोस बटलर का इंटरव्यू लिया, उन्होंने भी थैंक यू कहा।मेरे बलिदान की वजह से आज खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट का आनंद ले पा रहे हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed