सब्सक्राइब करें

IPL: क्यों चर्चा में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा? कोलकाता की टीम पर कसा मजेदार तंज, सोशल मीडिया पर किया शेयर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 07 Apr 2026 11:53 AM IST
सार

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर अपने 'एक पॉइंट दे दित्ता' वाले मजेदार रिएक्शन के कारण वायरल हो गईं। उनका यह कमेंट न सिर्फ फैंस को पसंद आया, बल्कि यह भी दिखाया कि अब क्रिकेट की कहानी में सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका कितनी बढ़ गई है।`

विज्ञापन
Shreyas Iyer sister Shresta Iyer Goes Viral After IPL 2026 Rain Drama, Emerges as Unexpected Star
श्रेष्ठा अय्यर और श्रेयस अय्यर - फोटो : Instagram @shrestaiyer29
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन इस मुकाबले से ज्यादा चर्चा एक मजेदार रिएक्शन की हो रही है। भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठ अय्यर ने केकेआर पर ऐसा तंज कसा, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
Trending Videos
Shreyas Iyer sister Shresta Iyer Goes Viral After IPL 2026 Rain Drama, Emerges as Unexpected Star
श्रेष्ठा अय्यर - फोटो : Instagram @shrestaiyer29
इंटरनेट पर छा गईं श्रेष्ठा
मैच रद्द होने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने पंजाबी अंदाज में मजाक करते हुए पंजाबी फैंस के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया। इसमें वह पंजाबी में कहती हैं, 'हम पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा होता है। जाओ दिया एक पॉइंट।' इसके बाद वह फैंस के साथ डांस करती हुई दिखती हैं। उनका यह हल्का-फुल्का कमेंट इस बात की ओर इशारा था कि पंजाब किंग्स ने जैसे कोलकाता को एक पॉइंट गिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Iyer sister Shresta Iyer Goes Viral After IPL 2026 Rain Drama, Emerges as Unexpected Star
श्रेष्ठा अय्यर - फोटो : Instagram @shrestaiyer29
सोशल मीडिया पर छाईं श्रेष्ठा
श्रेष्ठा का यह रिएक्शन सिर्फ एक मजाक नहीं रहा, बल्कि आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को हजारों लाइक्स और शेयर मिले। दरअसल, मैच रद्द होने के बाद पंजाब और कोलकाता के बीच एक-एक अंक का बंटवारा हुआ था। बारिश की वजह से इस सीजन यह पहला मैच था, जो रद्द हुआ। रद्द होने वक्त कोलकाता ने पहली पारी में 3.4 ओवर बल्लेबाजी कर ली थी। यह लाइन फैंस को इतनी पसंद आई कि देखते ही देखते वायरल हो गई।
 
View this post on Instagram

A post shared by Shresta Iyer (@shrestaiyer29)

Shreyas Iyer sister Shresta Iyer Goes Viral After IPL 2026 Rain Drama, Emerges as Unexpected Star
श्रेष्ठा अय्यर - फोटो : Instagram @shrestaiyer29
क्रिकेट में बढ़ता इन्फ्लुएंसर इफेक्ट
श्रेष्ठा अय्यर का वायरल होना इस बात का उदाहरण है कि अब खिलाड़ियों के परिवार भी आईपीएल की कहानी का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। पहले जहां चर्चा सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक सीमित रहती थी, अब ऐसे मजेदार और रिलेटेबल रिएक्शन फैंस के साथ कनेक्शन को और मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
Shreyas Iyer sister Shresta Iyer Goes Viral After IPL 2026 Rain Drama, Emerges as Unexpected Star
श्रेष्ठा अय्यर और श्रेयस अय्यर - फोटो : Instagram @shrestaiyer29
सिर्फ क्रिकेटर की बहन नहीं, खुद की पहचान
श्रेष्ठा सिर्फ श्रेयस अय्यर की बहन नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। करीब एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ श्रेष्ठा ने खुद को एक डांसर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में स्थापित किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed