Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Kevin Pietersen Blames IPL Dispute for Early End of His England Career; Know full story
{"_id":"69d4788dcbe24aab2e078d31","slug":"kevin-pietersen-blames-ipl-dispute-for-early-end-of-his-england-career-know-full-story-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: क्या आईपीएल खेलने की सजा मिली? इंग्लैंड के केविन पीटरसन बोले- ECB से टकराव ने छीना मेरा इंटरनेशनल करियर!","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL: क्या आईपीएल खेलने की सजा मिली? इंग्लैंड के केविन पीटरसन बोले- ECB से टकराव ने छीना मेरा इंटरनेशनल करियर!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:52 AM IST
सार
केविन पीटरसन ने खुलासा किया कि IPL खेलने के फैसले और ईसीबी से विवाद के कारण उनका इंटरनेशनल करियर समय से पहले खत्म हो गया। उन्होंने बोर्ड पर ‘विच-हंट’ का आरोप लगाया, लेकिन यह भी माना कि उनके संघर्ष से आज के खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने की आजादी मिली।
विज्ञापन
1 of 6
केविन पीटरसन
- फोटो : ANI
Link Copied
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि आईपीएल को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ विवाद के कारण उनका करियर समय से पहले खत्म हो गया। यूट्यूबर रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक इंटरव्यू में पीटरसन ने कहा कि आईपीएल के शुरुआती दौर में ईसीबी ने खिलाड़ियों पर सख्ती बरती और मीडिया के जरिए उनके खिलाफ माहौल बनाया।
Trending Videos
2 of 6
केविन पीटरसन
- फोटो : ANI
'मैंने करियर खो दिया', पीटरसन का दर्द
पीटरसन ने खुलकर कहा, 'मैंने बड़े बलिदान दिए। मैंने अपना करियर खो दिया। यही वजह है कि उस सिस्टम के लोग मेरे खिलाफ हो गए।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं 33 साल की उम्र में 104 टेस्ट के बाद बाहर हो गया। मुझे 150-160 टेस्ट खेलने चाहिए थे और 12-13 हजार रन बनाने चाहिए थे।' उनका मानना है कि उनके फैसलों को गलत तरीके से पेश किया गया और इसके कारण उनके करियर पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
केविन पीटरसन
- फोटो : ANI
ईसीबी पर लगाया गंभीर आरोप
पीटरसन ने ईसीबी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड ने मीडिया का इस्तेमाल उनके खिलाफ किया। उन्होंने कहा, 'ईसीबी ने मेरे खिलाफ माहौल बनाने के लिए मीडिया का इस्तेमाल किया। मैं ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहता, लेकिन यह सब सार्वजनिक था।' गौरतलब है कि 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में ईसीबी ने अपने कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को खेलने से रोक दिया था।
4 of 6
केविन पीटरसन
- फोटो : ANI
आईपीएल के लिए लिया बड़ा फैसला
2009 में जब खिलाड़ियों को सीमित समय के लिए आईपीएल खेलने की अनुमति मिली, तब पीटरसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ने का फैसला किया। यही फैसला उनके और ईसीबी के बीच तनाव की बड़ी वजह बना। बाद में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेला।
विज्ञापन
5 of 6
केविन पीटरसन
- फोटो : IPL/BCCI
नई पीढ़ी को मिला फायदा
हालांकि पीटरसन को लगता है कि उनके बलिदान से आज के खिलाड़ियों को फायदा मिला। उन्होंने जोस बटलर का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने कुछ दिन पहले जोस बटलर का इंटरव्यू लिया, उन्होंने भी थैंक यू कहा।मेरे बलिदान की वजह से आज खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट का आनंद ले पा रहे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।