फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli Reviews Dhurandhar 2 Says Aditya Dhar A Genius And Ranveer Singh Performance Beyond Brilliance

विराट कोहली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, आदित्य धर और रणवीर सिंह के बारे में लिखा खास नोट; कहा- ‘एक अलग ही…’

Tue, 07 Apr 2026 12:08 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 07 Apr 2026 12:08 AM IST
सार

Virat Kohli on Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज के बाद से चर्चाओं में है। फिल्म को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। इस बीच क्रिकेटर विराट कोहली ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Virat Kohli Reviews Dhurandhar 2 Says Aditya Dhar A Genius And Ranveer Singh Performance Beyond Brilliance
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। मूवी ने भारत में 1 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, और फिल्म अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसे लोगों से भी काफी सराहना मिली है। अब फिल्म की क्रिकेटर विराट कोहली ने भी खूब तारीफ की है। 

विज्ञापन


फिल्म को लेकर क्या बोले विराट?
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर जबरदस्त रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस फिल्म को ‘एक अलग ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ बताया, जैसा उन्होंने पहले कभी भारत में नहीं देखा।

विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद विराट ने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर आदित्य धर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आदित्य का विजन और कॉन्फिडेंस कमाल का है और उन्हें ‘जीनियस’ तक बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर क्या बोले विराट?
विराट कोहली ने खास तौर पर रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर इस फिल्म में एक अलग ही लेवल पर पहुंच गए हैं। हालांकि उन्होंने बाकी कलाकारों की भी सराहना की, लेकिन रणवीर की परफॉर्मेंस को ‘एकदम वाओ’ बताया।

विराट ने यह भी कहा कि फिल्म में हर तरह की इमोशन्स देखने को मिलते हैं और करीब चार घंटे लंबी इस फिल्म ने उन्हें एक पल के लिए भी बोर नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि वह पूरी फिल्म के दौरान बिल्कुल भी नजर नहीं हटाए। विराट के इस रिएक्शन के बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)


 

‘धुरंधर 2’ के बारे में 
‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसके बाद से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक भारत में 1,019.53 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1,605.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बता दें कि फिल्म मे रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed