सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PSL Viral Moment Misread? Fans Calls Sahibzada Farhan action as ‘Revenge’ on Steve Smith; Babar Azam

अजब पाकिस्तान की गजब कहानी!: साहिबजादा के ऐसा करने को बता रहे बाबर आजम का बदला; स्टीव स्मिथ से जुड़ा है मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 07 Apr 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएसएल 2026 में साहिबजादा फरहान द्वारा स्टीव स्मिथ को सिंगल से मना करने की घटना को पाकिस्तानी फैंस ‘बाबर आजम का बदला’ बता रहे हैं, जबकि असल में यह सिर्फ एक मिसकम्युनिकेशन था। मैदान पर दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और यह विवाद सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित है।

PSL Viral Moment Misread? Fans Calls Sahibzada Farhan action as ‘Revenge’ on Steve Smith; Babar Azam
पीएसएल 2026 - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में एक दिलचस्प घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। स्टीव स्मिथ और साहिबजादा फरहान के बीच मैदान पर हुई एक छोटी सी बात बड़ी चर्चा बन गई है। इस एक साधारण क्रिकेटिंग घटना को पाकिस्तान में बाबर आजम का बदला बताकर खूब उछाला जा रहा है। पाकिस्तानी फैंस का दावा है कि मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच में फरहान ने ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ को सिंगल लेने से मना कर दिया, जबकि स्मिथ स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे। हालांकि, हकीकत इससे अलग है। साफ दिखता है कि पहले रन के लिए कॉल फरहान ने ही किया था, लेकिन बाद में स्थिति बदलने पर उन्होंने स्मिथ को मना कर दिया। ऐसे में यह कोई रिवेंज मोमेंट नहीं, बल्कि एक सामान्य क्रिकेटिंग सिचुएशन थी।
Trending Videos

 

क्या हुआ था मैदान पर?
यह घटना मुल्तान और क्वेटा के मैच में ओवर की आखिरी गेंद पर यह घटना हुई। स्मिथ ने मैच में तेज शुरुआत की थी और वह स्ट्राइक पर थे। स्मिथ अगला ओवर भी खुद खेलना चाहते थे। उन्होंने ऑफ साइड में हल्के हाथों से गेंद खेला, तभी  फरहान ने पहले रन के लिए कॉल किया और नॉन स्ट्राइकर एंड से दौड़ पड़े। पहले तो स्मिथ ने रन से मना किया, फिर उन्हें लगा होगा कि सिंगल ले लेना चाहिए और थोड़े लेट रिएक्ट किया। वह भी मना करते-करते दौड़ पड़े। हालांकि, स्मिथ के मना करने पर साहिबजादा वापस नॉन स्ट्राइकर एंड पर लौट चुके थे और स्मिथ के दौड़ने पर उन्होंने भी तुरंत स्मिथ को वापस जाने को कहा। हालांकि, फरहान के इनकार के बाद वह थोड़ा निराश नजर आए। यह स्थिति क्रिकेट में कई बार देखने को मिलती है। यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी फैंस ने जोड़ दिया 'बाबर कनेक्शन'
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस ने इसे बाबर आजम से जोड़ दिया। दरअसल, जनवरी 2026 में बिग बैश लीग (BBL) में स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए बाबर को सिंगल लेने से मना किया था, ताकि वह खुद स्ट्राइक पर बने रहें। उस मैच में बाबर जल्दी आउट हो गए थे, जिससे यह मामला चर्चा में आया था। हालांकि, तब स्थिति अलग थी और स्मिथ अच्छे टच में थे।



PSL Viral Moment Misread? Fans Calls Sahibzada Farhan action as ‘Revenge’ on Steve Smith; Babar Azam
बाबर और स्टीव स्मिथ के बीच विवाद - फोटो : BBL Screengrab
बाबर और स्मिथ के बीच क्या विवाद था?
यह विवाद सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच मैच में सामने आया था। सिडनी सिक्सर्स के स्मिथ ने पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर को सिंगल लेने से मना कर दिया। बाबर ने धीमी बल्लेबाजी की थी। 11वें ओवर की शुरुआती दो गेंद में दो रन बने। इसके बाद बाबर ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। आखिरी गेंद पर बाबर आजम ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की ओर खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद स्टीव स्मिथ ने उन्हें वापस भेज दिया। बाबर निराश दिखे और ओवर समाप्त होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए हाथ हिलाए और स्मिथ से कुछ शब्द भी कहे। इसके बाद 12वें ओवर में सिडनी सिक्सर्स ने पावर सर्ज लिया। हालांकि, पावर सर्ज के दूसरे ओवर यानी 13वां ओवर  बाबर के लिए भारी साबित हुआ और वह आउट हो गए। आउट होते समय बाबर भड़के और सीमा रेखा के कुशन पर बैट मारते हुए पवेलियन लौटे। वे 39 गेंदों पर 47 रन बनाकर लौटे और उनका स्ट्राइक-रेट मुश्किल से 120 से ऊपर था। बाद में स्मिथ ने खुलासा किया था कि पावर सर्ज की वजह से वह रन नहीं लेना चाहते थे।

PSL Viral Moment Misread? Fans Calls Sahibzada Farhan action as ‘Revenge’ on Steve Smith; Babar Azam
बाबर और स्टीव स्मिथ के बीच विवाद - फोटो : Twitter
क्या सच में रिवेंज था?
इस बार का मामला पूरी तरह अलग था। फरहान ने पहले कॉल किया, स्मिथ ने देर से प्रतिक्रिया दी और फिर फरहान ने रन से मना किया। यानी यह एक मिसकम्युनिकेशन था, न कि कोई प्लान्ड बदला। इसके बावजूद कुछ पाकिस्तानी फैंस इसे रिवेंज बताकर झूठी खुशी मना रहे हैं, जो हकीकत से काफी दूर है।

मैदान पर दोनों का दमदार प्रदर्शन
इस छोटी सी घटना के बावजूद स्मिथ का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 35 गेंदों में 53 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। मुल्तान ने 167 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस घटना के एक दिन बाद साहिबजादा फरहान ने 38 गेंद में 68 रन बनाकर मुल्तान को रावलपिंडी पर जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed