सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026 Viral Video: Heinrich Klaasen Struggles with Hyderabadi Biryani, Ishan Kishan Laughs

IPL 2026 VIDEO: हैदराबादी बिरयानी ने हेनरिक क्लासन को किया बेहाल, पसीना-पसीना हुए तो ईशान किशन की छूटी हंसी!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 07 Apr 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में हेनरिक क्लासन का हैदराबादी बिरयानी खाते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह तीखे स्वाद से परेशान नजर आए। वहीं ईशान किशन इसे एंजॉय करते दिखे। यह हल्का-फुल्का पल फैंस को खूब पसंद आ रहा है, जबकि मैदान पर क्लासन का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है।

IPL 2026 Viral Video: Heinrich Klaasen Struggles with Hyderabadi Biryani, Ishan Kishan Laughs
ईशान, क्लासेन और काव्या - फोटो : Twitter/AP
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में जहां सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन मैदान पर कुछ खास नहीं रहा, वहीं मैदान के बाहर टीम का एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हेनरिक क्लासेन हैदराबादी बिरयानी खाते नजर आ रहे हैं, लेकिन यह स्वाद उनके लिए थोड़ा भारी पड़ गया।
Trending Videos

ईशान को मजा, क्लासन को पसीना
वीडियो में क्लासन के साथ ईशान किशन भी नजर आते हैं। जहां ईशान किशन आराम से स्पाइसी बिरयानी का मजा लेते दिखते हैं, वहीं क्लासन इस तीखे स्वाद से जूझते नजर आए। क्लासन को बार-बार रूमाल से पसीना पोंछते देखा गया, जिसे देखकर ईशान अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर का फेवरेट फूड
दिलचस्प बात यह है कि यही हैदराबादी बिरयानी अर्जुन तेंदुलकर का पसंदीदा खाना है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इसे दुनिया का सबसे बेस्ट फूड बताया था। लेकिन जिस डिश को अर्जुन इतना पसंद करते हैं, वही क्लासन के लिए चुनौती बन गई। अर्जुन इस सीजन लखनऊ सुपरजाएंट्स का हिस्सा हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस इसे क्रिकेट के तनाव भरे माहौल के बीच एक मजेदार और रिलेटेबल पल के तौर पर देख रहे हैं। 

मैदान पर क्लासन का प्रदर्शन शानदार
भले ही बिरयानी ने उन्हें परेशान किया हो, लेकिन मैदान पर क्लासन का बल्ला खूब चल रहा है। उन्होंने अब तक कोई गेंदबाज परेशान नहीं कर पाया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वह टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बने हुए हैं। ओवरऑल इस सीजन में वह अब दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं। समीर ने दो पारियों में 160 रन बनाए हैं। 

एसआरएच का प्रदर्शन अब तक
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक तीन में से एक मैच जीता है और दो में हार का सामना किया है। टीम फिलहाल दो अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed