सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australian cricket great David Warner Charged with Drink Driving in Sydney Amid Strong PSL 2026 Form

डेविड वॉर्नर गिरफ्तार: सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप! क्या पाकिस्तानी टी20 लीग में कर पाएंगे वापसी?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 07 Apr 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप लगा है और उन्हें सात मई को कोर्ट में पेश होना होगा। इस विवाद के बीच वह पीएसएल 2026 में कराची किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज की हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि वॉर्नर समेत कई खिलाड़ी छोटे ब्रेक पर हैं और जल्द वापसी की उम्मीद है।

Australian cricket great David Warner Charged with Drink Driving in Sydney Amid Strong PSL 2026 Form
डेविड वॉर्नर कानूनी पचड़े में फंसे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का गंभीर आरोप लगा है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मारूब्रा इलाके में रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग के दौरान वॉर्नर को रोका गया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पोर्टल, न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू और एबीसी डॉट नेट डॉट एयू के मुताबिक, पुलिस ने बयान में बताया कि वॉर्नर की कार टेस्टिंग पॉइंट से पहले ही रुक गई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें चेक किया। 
Trending Videos

कानूनी सीमा से दोगुना शराब सेवन
सड़क किनारे टेस्ट में वॉर्नर का रिजल्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां दोबारा टेस्ट में उनका अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया। यह ऑस्ट्रेलिया की कानूनी सीमा से दोगुने से भी ज्यादा बताया जा रहा है। इस मामले में उन्हें कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Australian cricket great David Warner Charged with Drink Driving in Sydney Amid Strong PSL 2026 Form
वॉर्नर - फोटो : Twitter
पुलिस ने घटना के बारे में क्या कहा?
स्थानीय पुलिस के बयान के मुताबिक- 
  • रविवार (पांच अप्रैल 2026) शाम करीब साढ़े पांच बजे, पुलिस मारूब्रा के मालाबार रोड पर रैंडम ब्रीथ टेस्ट कर रही थी।
  • तभी एक वैन टेस्टिंग पॉइंट से थोड़ा पहले रुककर पार्क होती दिखी।
  • पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी के पास जाकर ड्राइवर (39 साल के व्यक्ति) का ब्रीथ टेस्ट किया, जिसमें शराब पीने के संकेत मिले।
  • इसके बाद उसे गिरफ्तार कर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां दूसरा टेस्ट किया गया। इसमें अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया।
  • इस मामले में उस व्यक्ति को कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है।
  • उसे सात मई 2026 (गुरुवार) को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना होगा।

क्रिकेट जगत में मची हलचल
इस मामले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है, क्योंकि वॉर्नर का नाम हमेशा बड़े खिलाड़ियों में गिना जाता रहा है। वॉर्नर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं। वह बिग बैश लीग में सिडनी की कप्तानी करते हैं और दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलते रहते हैं। हाल ही में गोल्फ के महान खिलाड़ी टाइगर वुड्स पर भी नशे में गाड़ी चलाने के आरोप लगे थे और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 

Australian cricket great David Warner Charged with Drink Driving in Sydney Amid Strong PSL 2026 Form
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
पीएसएल 2026 में शानदार फॉर्म
कानूनी विवाद के बीच वॉर्नर का प्रदर्शन पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में शानदार रहा है। वह कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। कराची किंग्स ने अब तक खेले तीनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया है।

खिलाड़ियों को मिला था छोटा ब्रेक
अगले मुकाबले से पहले कराची किंग्स ने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया था। डेविड वॉर्नर और एडम जैम्पा समेत कुछ खिलाड़ी टीम से थोड़े समय के लिए दूर हो गए थे। बताया गया है कि वॉर्नर परिवार के साथ समय बिताने और आराम के लिए ब्रेक पर हैं और वापस ऑस्ट्रेलिया लौट चुके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी खिलाड़ियों को नौ अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले टीम में वापसी करने के लिए कहा गया था।

Australian cricket great David Warner Charged with Drink Driving in Sydney Amid Strong PSL 2026 Form
डेविड वॉर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम@ davidwarner31
कानूनी पचड़े में फंसे वॉर्नर
हालांकि, अब वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया लौटते ही कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वह कराची किंग्स की कप्तानी करने के लिए पाकिस्तानी सुपर लीग में वापसी कर पाएंगे? वॉर्नर को मई में कोर्ट में पेश होना है। ऐसे में वह वापसी कर सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि वह पाकिस्तान लौट भी चुके हैं। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पीएसएल के इस सीजन में आजम खान और वॉर्नर रन बनाने वालों की सूची में आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed