{"_id":"69d4f422439a38ea280039e2","slug":"bangladesh-government-appoints-tamim-iqbal-as-new-bcb-president-know-details-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीसीबी नेतृत्व में बदलाव: बांग्लादेश सरकार ने तमीम इकबाल को बनाया बोर्ड का अध्यक्ष, अमीनुल की बादशाहत खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीबी नेतृत्व में बदलाव: बांग्लादेश सरकार ने तमीम इकबाल को बनाया बोर्ड का अध्यक्ष, अमीनुल की बादशाहत खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार
बांग्लादेश सरकार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है। तमीम इकबाल को अमीनुल इस्लाम बुलबुल की जगह बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तमीम इकबाल-अमीनुल इस्लाम बुलबुल
- फोटो : ICC-ANI
विज्ञापन
विस्तार
बांग्लादेश सरकार ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला मंगलवार को बीसीबी के अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की समिति को भंग करने के बाद लिया गया।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला?
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की सरकार ने यह कदम एक पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के बाद उठाया, जिसने पिछले साल अक्तूबर में हुए बीसीबी चुनावों में अनियमितताओं और आरोपों की जांच की थी। 37 वर्षीय तमीम इकबाल अब बीसीबी के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। वह 11 सदस्यीय एक एड-हॉक समिति का नेतृत्व करेंगे। इस समिति में मिनहजुल अबेदिन (पूर्व कप्तान), अतहर अली खान (पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर), राशना इमाम, मिर्जा येसिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, इसराफिल खासरू, तंजिल चौधरी, सलमान इस्पहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा शामिल हैं।
सरकार और एनएससी का बयान
नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (एनएससी) के खेल निदेशक मोहम्मद अमीनुल एहसान ने कहा कि, बोर्ड का गठन सही तरीके से नहीं हुआ था। यह अपने कार्य सही ढंग से करने में सक्षम नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दे दी गई है, और उम्मीद जताई कि खेल की वैश्विक संस्था इस निर्णय को स्वीकार करेगी।

पहले के हालात
- पूर्व अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने पद छोड़ने से इनकार किया था।
- खेल मंत्रालय ने चुनाव की वैधता पर सवाल उठाए थे।
- वहीं, टीम के टी20 विश्व कप 2026 में खराब प्रदर्शन और बोर्ड में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप भी सामने आए थे।
- पिछले हफ्ते चार डायरेक्टरों ने इस्तीफा दिया, जिससे जनवरी से अब तक कुल छह इस्तीफे हो चुके हैं।