सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Sunil Gavaskar defended Delhi Capitals batter David Miller for his refusal to take single against GT

DC vs GT: सुनील गावस्कर ने किया दिल्ली के बल्लेबाज डेविड मिलर का बचाव, बोले- उनकी मंशा में कमी नहीं निकाल सकते

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 09 Apr 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान अंतिम ओवर में डेविड मिलर का सिंगल नहीं लेने का फैसला दिल्ली कैपिटल्स को भारी पड़ा था। दिल्ली की टीम ने हाथ आई बाजी गंवा दी जिसके बाद फैंस ने मिलर की आलोचना की थी। हालांकि, दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मिलर का बचाव किया है।

IPL 2026: Sunil Gavaskar defended Delhi Capitals batter David Miller for his refusal to take single against GT
समीर रिजवी-डेविड मिलर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के रोमांचक मैच में एक रन लेने से इनकार करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड मिलर का बचाव करते हुए कहा कि उनकी मंशा में कमी नहीं निकाल सकते। जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को दो गेंद में दो रन की जरूरत थी लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर ने एक रन लेने से इनकार कर दिया। वह आखिरी गेंद पर चूके लेकिन एक रन के लिए भागे, लेकिन जोस बटलर के थ्रो पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए। 
Trending Videos

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1986 मैच से की तुलना
गावस्कर ने कहा, 'डेविड मिलर बहुत अच्छा खेल रहे थे और उन्हें खुद पर भरोसा था कि वह मैच फिनिश करेंगे। उनकी मंशा में कमी नहीं निकाल सकते। प्रसिद्ध कृष्णा ने एक शानदार धीमा बाउंसर डाला जिसे वह खेल नहीं सका। दबाव के हालात में ऐसा हो जाता है।' क्रिकेटर से कमेंटेटर बने गावस्कर ने कहा कि दबाव के हालात में मैच की स्थिति को लेकर चौकस रहना काफी अहम है जो भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1986 में टाई रहे मैच में दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई में उस मैच में भारत 348 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। शास्त्री ने नाबाद 48 रन बनाए और सही समय पर एक रन लेकर भारत को 347 रन तक पहुंचाया, जबकि आखिरी गेंद पर मनिंदर सिंह आउट हो गए। वह मैच ड्रॉ रहा था। गावस्कर ने कहा, इसी समय पर मैच के हालात को लेकर जागरूक रहना जरूरी है। मुझे इससे रवि शास्त्री का वह एक रन याद आता है जो 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने सही समय पर लेकर स्कोर बराबर कर दिया था।

पीटरसन ने राशिद को सराहा
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की तारीफ की जिन्होंने गुजरात के लिये चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने कहा, राशिद खान ने जबरदस्त गेंदबाजी की, लेकिन एक ईकाई के रूप में गुजरात की गेंदबाजी उतनी अच्छी नहीं थी लेकिन खेल में ऐसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed