सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam had a heated exchange with a reporter after being asked about comparisons with Virat Kohli

PSL 2026: सच का सामना करने से डरे बाबर आजम! कोहली से तुलना के सवाल पर पत्रकार से ही भिड़े; जानें क्या कहा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 09 Apr 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान में बाबर आजम की तुलना अक्सर विराट कोहली के साथ की जाती है। पीएसएल मैच के बाद हालांकि, जब बाबर से कोहली की तुलना को लेकर सवाल किया गया तो वह पत्रकार पर ही बिफर गए।

Babar Azam had a heated exchange with a reporter after being asked about comparisons with Virat Kohli
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भारत से स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से तुलना करने के सवाल पर पत्रकार से ही भिड़ गए। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ जीत के बाद बाबर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए, लेकिन जैसे ही पत्रकार ने कोहली से उनकी तुलना करते हुए सवाल किया तो बाबर बिफर गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
Trending Videos

क्या था वो सवाल जिस पर बिफरे बाबर
मैच के बाद एक पत्रकार ने बाबर से कोहली की तुलना करते हुए प्रश्न किया। पत्रकार का कहना था कि भारत के पूर्व कप्तान लगातार मैच खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकार ने बाबर से कहा कि वह कोहली की तरह मैच फिनिश नहीं कर पाते हैं, इस पर क्या कहेंगे। पत्रकार ने सवाल किया, विराट कोहली के शॉट्स की रेंज आपसे मिलती-जुलती है, लेकिन वो लगातार मैच को फिनिश करते हैं जो कि लोग कहते हैं कि आपमें इसकी कमी है। चूंकि कई लोग आपकी तुलना उनसे करते हैं तो इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली के साथ तुलना को खत्म करने कहा
बाबर पत्रकार के इस सवाल से चिढ़ गए और उन्होंने कोहली के साथ तुलना को दृढ़ता से खारिज कर दिया। बाबर ने पत्रकार से ऐसी तुलना बंद करने को कहा और जोर देकर कहा कि यह एक गलत धारणा है कि उन्होंने मैच फिनिश नहीं किए हैं। बाबर ने कहा, चलिए इसे यहीं खत्म करते हैं। ऐसे विचार अपने तक ही रखें। तुलना करना बंद करें और आगे बढ़ें। यह आपकी गलतफहमी है कि मैंने मैच फिनिश नहीं किए हैं।

आंकड़ों में कोहली बाबर से काफी आगे 
बाबर की बल्लेबाजी, स्ट्रोकप्ले और पारी को संभालने की क्षमता के कारण वर्षों से उनकी तुलना कोहली से की जाती रही है। 2021 में यह तुलना तब और बढ़ने लगी जब बाबर ने आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 वनडे बल्लेबाज के रूप में कोहली के 1258 दिनों के दबदबे को खत्म किया और 2023 में वे मात्र 97 पारियों में 5000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। हालांकि, आंकड़ों में कोहली बाबर आजम से काफी आगे हैं और दोनों बल्लेबाजों में कोई तुलना ही नहीं है। पाकिस्तान में क्रिकेट प्रशंसक हर बार बाबर की तुलना कोहली से करते हैं, लेकिन वास्तविकता तो कुछ और ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed