सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   7 new primary health centers will be opened in five districts

Chandigarh-Haryana News: पांच जिलों में खुलेंगे 7 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण के लिए 37.60 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के पांच जिलों में सात नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के निर्माण के लिए 37.60 करोड़ की मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि इन नए पीएचसी के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पीएचसी फतेहाबाद के बनगांव और समैण, हिसार के लाडवा, रोहतक के गिरावड़ और समर गोपालपुर, सोनीपत के फरमाणा और सरगथल खोल जाएंगे।
मंत्री के मुताबिक सिरसा के मल्लेकन गांव में मौजूदा पीएचसी भवन को जर्जर और असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। इसके स्थान पर भी अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनाया जाएगा। अन्य गांवों में पहली बार पीएचसी भवनों का निर्माण किया जाएगा जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं घर के नजदीक मिल सके। इन पीएचसी के भवन निर्माण कार्य को पूरा करने में लगभग 18 से 24 महीने का समय लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन पीएचसी के शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed