सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   udaipur BJP MP–IAS Row, Move to Bring Privilege Breach Motion

Rajasthan: अपनी ही सरकार में आईएएस अफसर से टकराव, उदयपुर सांसद उठा सकते हैं ये बड़ा कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर से भाजपा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत आईएएस दंपति के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह कानूनी विशेषज्ञों की सलाह ले चुके हैं। यह विवाद जिला खनिज फाउंडेशन से स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर था।

udaipur BJP MP–IAS Row, Move to Bring Privilege Breach Motion
भाजपा सांसद और आईएएस दंपति में छिड़ा विवाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर से भाजपा सांसद डॉ मन्नालाल रावत और आईएएस दंपती अंजलि राजोरिया-अंकित कुमार सिंह के बीच टकराव थमने की बजाय और गहराता जा रहा है। राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर इस विवाद को शांत करने की कोशिश की, लेकिन सांसद रावत ने साफ कर दिया है कि तबादले से मामला खत्म नहीं होता। 

Trending Videos


सांसद मन्नालाल रावत ने लगाए गंभीर आरोप
अब वे अंजलि राजोरिया के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सिलसिले में विशेषज्ञों से कानूनी राय भी ले चुके हैं। सांसद रावत का मुख्य आरोप यह है कि प्रतापगढ़ कलेक्टर के पद पर रहते हुए अंजलि राजोरिया ने जिला खनिज फाउंडेशन यानी DMF के तहत सरकार द्वारा वित्तीय रूप से स्वीकृत 54 विकास कार्यों में से महज तीन को ही आगे बढ़ाया। बाकी 51 कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना टकराव बना वजह

रावत का कहना है कि यह निर्णय किसी प्रशासनिक जरूरत के तहत नहीं बल्कि व्यक्तिगत अहंकार और दंभ के चलते लिया गया, जिसकी सीधी मार क्षेत्र के विकास पर पड़ी। 27 मार्च को संसद में यह मुद्दा उठाते हुए सांसद रावत ने कहा था कि कलेक्टर के इस रवैये से प्रधानमंत्री के विकास विजन को ठेस पहुंची है। उन्होंने डीएमएफ की अध्यक्षता लोकसभा सांसदों को सौंपने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी रखी।यह विवाद सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं है। सांसद रावत का अंजलि राजोरिया के पति और तत्कालीन डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह से भी पुराना टकराव है।


साल 2025 में हुई थी नोकझोंक
दिसंबर 2025 में डूंगरपुर की दिशा समिति की बैठक में सांसद रावत और विधायक राजकुमार रोत के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। रावत का आरोप है कि उस मौके पर अंकित कुमार सिंह ने स्थिति संभालने की बजाय मूकदर्शक बने रहे। इस मामले की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक पहुंचाई थी।1 अप्रैल को जारी तबादला सूची में अंजलि राजोरिया को प्रतापगढ़ कलेक्टर पद से हटाकर गृह विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया, जबकि अंकित कुमार सिंह को डूंगरपुर से फलोदी कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया। बावजूद इसके सांसद रावत ने स्पष्ट किया कि अभी वेट एंड वॉच की स्थिति है और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर वे आगे भी कदम उठाने से नहीं हिचकेंगे। यह पूरा मामला राजनीति और प्रशासन के बीच बढ़ते टकराव की एक बड़ी और चिंताजनक तस्वीर पेश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed