सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Eight-day custody of accused Sarabjit in Delhi Assembly security violation case

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक: तीस हजारी कोर्ट का आदेश, आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी सरबजीत

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 07 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा उल्लंघन मामले में तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की आठ दिन की हिरासत दिल्ली पुलिस को दी।

Eight-day custody of accused Sarabjit in Delhi Assembly security violation case
आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी सरबजीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में हुए सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी सरबजीत सिंह को तीस हजारी कोर्ट ने आठ दिनों के लिए दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। यह फैसला कोर्ट ने पुलिस की उस अर्जी पर सुनाया, जिसमें उन्होंने आरोपी से पूछताछ और मामले की तह तक जाने के लिए और अधिक समय मांगा था।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक मामले में अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने अदालत में 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की आठ दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की है। 

बता दें कि देश की राजधानी में सोमवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली विधानसभा परिसर में एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। एक नकाबपोश व्यक्ति ने कार से लोहे का गेट तोड़ दिया। उसने विधानसभा परिसर में एक जगह गुलदस्ता रखा और फिर चला गया।

कार चालक की पहनचान सरबजीत सिंह के तौर पर हुई
पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। वह कार चला रहा था। सरबजीत सिंह ने वीआईपी उपयोग वाले गेट दो को तोड़ा। अंदर घुसते और बाहर निकलते समय उसने बूम बैरियर को भी टक्कर मारी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज की जांच की है। तीनों संदिग्धों को लगभग दो घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed