{"_id":"69d4cfbb1af815adef0373e5","slug":"air-india-ceo-resigns-campbell-wilson-resigns-air-india-statement-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India CEO: सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे पर एअर इंडिया ने क्या कहा, जानिए सबकुछ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India CEO: सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे पर एअर इंडिया ने क्या कहा, जानिए सबकुछ
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kumar Vivek
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Air India CEO: एअर इंडिया ने बताया है कि उनके सीईओ विल्सन ने 2024 में ही एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने के अपने इरादे से अवगत करा दिया था और तब से वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि संगठन और नेतृत्व टीम परिवर्तन के लिए एक स्थिर स्थिति में हों। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
एअर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
एयर इंडिया ने मंगलवार इस बात पर मुहर लगा दी कि उसके सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने विल्सन के उत्तराधिकारी की तलाश के लिए एक समिति का गठन करने की भी जानकारी दी है।
Trending Videos
न्यूजीलैंड के मूल निवासी विल्सन, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में चार वर्षों से नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "विल्सन ने 2024 में ही एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने के अपने इरादे से अवगत करा दिया था और तब से वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि संगठन और नेतृत्व टीम परिवर्तन के लिए एक स्थिर स्थिति में हो।"
विल्सन अपने उत्तराधिकारी की घोषणा होने तक सीईओ और एमडी के पद पर बने रहेंगे। बयान में कहा गया है कि एयर इंडिया बोर्ड ने एक समिति का गठन किया है जो आने वाले महीनों में उत्तराधिकारी का चयन करेगी।