{"_id":"69d45adee0d352d2700171f9","slug":"tragic-road-accident-in-churu-3-youths-killed-in-truck-bike-collision-driver-absconding-sikar-news-c-1-1-noi1438-4135581-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: ट्रक की भीषण टक्कर ने छीनी तीन जिंदगियां, चालक मौके से फरार; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: ट्रक की भीषण टक्कर ने छीनी तीन जिंदगियां, चालक मौके से फरार; एक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार
चूरू के छापर में सुजानगढ़-छापर मार्ग पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
भीषण टक्कर से हुई तीनों की मौत
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
चूरू जिले के छापर थाना क्षेत्र में सुजानगढ़-छापर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भीषण था कि सामने से ट्रक की टक्कर में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, तीसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार छापर निवासी भागीरथ उम्र 27, सांवरमल उम्र 23 साल, बीरबल मेघवाल उम्र 24 साल और ईश्वर छापर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। ईश्वर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही बीदासर डीएसपी नेमीचंद और छापर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि ट्रक में एफसीआई का गेहूं भरा हुआ था। पुलिस ने शवों को शवागृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos