सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Monsoon May Arrive Late This Year, Pre-Monsoon Rain Brings Relief from Heat

Rajasthan Monsoon Update: इस बार मानसून की एंट्री में देरी, लेकिन अगले कुछ दिन आंधी-बारिश से मिलेगी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 18 Jun 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में इस साल मानसून की एंट्री सामान्य से कुछ दिन देरी से होती नजर आ रही है। हालांकि प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज हैं। अगले 3-5 दिनों तक कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Rajasthan Monsoon May Arrive Late This Year, Pre-Monsoon Rain Brings Relief from Heat
Weather Forecast 18 June 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून के इंतजार के बीच मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस बार मानसून की प्रदेश में एंट्री सामान्य तारीख से कुछ दिन देरी से हो सकती है। प्रदेश में मानसून की एंट्री की संभावित तिथि 20 जून मानी जाती है लेकिन फिलहाल मानसून राजस्थान से मानूसन की दूरी करीब एक हजार किलोमीटर की है। दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में मानसून इन राज्यों के और हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ में भी आगे बढ़ सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बन रही हैं । इस बीच राजस्थान में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज होने से अगले कुछ दिनों तक आंधी, मेघगर्जन और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच साल में राजस्थान कब पहुंचा मानसून?

राजस्थान में मानसून की सामान्य प्रवेश तिथि 25 जून के आसपास मानी जाती है, जब यह सबसे पहले दक्षिण-पूर्वी जिलों झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में दस्तक देता है।पिछले वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो मानसून की एंट्री में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है—

विज्ञापन

- 2025: 18 जून के आसपास दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश

- 2024: 28 जून को एंट्री

- 2023: 25 जून को प्रवेश

- 2022: 30 जून के आसपास पहुंचा

- 2021: 18 जून को समय से पहले दस्तक

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून की प्रगति पिछले सप्ताह कुछ धीमी हुई है। ऐसे में यदि इसकी रफ्तार जल्द नहीं बढ़ती है तो राजस्थान में मानसून की एंट्री जून के अंतिम सप्ताह या सामान्य तिथि के आसपास ही होने की संभावना है।


यह भी पढें- Ajmer News: हिस्ट्रीशीटर का आतंक, आधी रात बुजुर्ग दंपती के घर बदमाशों का हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

राजस्थान में फिलहाल कैसा रहेगा मौसम?

मानसून भले अभी दूर हो, लेकिन प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मध्य भारत पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से जयपुर, अजमेर, दौसा, कोटा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इससे दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

कब तक मिल सकती है राहत?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से पांच दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि जून के दूसरे पखवाड़े में प्री-मानसूनी गतिविधियां और बढ़ेंगी, जो मानसून के आगमन का आधार तैयार करेंगी।

फिलहाल प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि आंधी और बारिश के कारण हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना बेहद कम है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान की सीमा में आखिर कब प्रवेश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed