राजस्थान कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही सियासी तल्खी और बयानबाजी के बीच बुधवार को कोटा एयरपोर्ट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं छेड़ दी हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा आगमन पर उनका स्वागत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट न केवल एक साथ नजर आए, बल्कि दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिली। मानेसर कांड के बाद से दोनों नेताओं के बीच लगातार खींचतान और बयानों के तीर चल रहे थे लेकिन आज कोटा एयरपोर्ट के वेटिंग लॉज में नजारा बिल्कुल बदला हुआ था। सभी कांग्रेस नेताओं से अलग, अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक-दूसरे के बिल्कुल आजू-बाजू बैठे दिखाई दिए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी सियासी गुफ्तगू हुई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ मिलकर दोनों नेताओं ने जमकर ठहाके भी लगाए।
पिघलने लगी रिश्तों में जमी बर्फ: राजस्थान की सियासत में 'सुलह' की सुगबुगाहट, साथ ठहाके लगाते दिखे गहलोत-पायलट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priya Verma
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:59 PM IST
सार
आज राहुल गांधी के कोटा दौरे के दौरान गहलोत और पायलट के बीच रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती नजर आई। बीते दिनों हुई तीखी बयानबाजी के बाद गहलोत और पायलट पहली बार न केवल साथ दिखाई दिए बल्कि साथ में ठहाके लगाते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन