Rajasthan CET 2026: राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित, अक्तूबर-दिसंबर में होगा आयोजन
Rajasthan CET 2026 Exam Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा और ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 1 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं अक्तूबर में आयोजित होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan CET 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 की आधिकारिक परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।
बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी लेवल और ग्रेजुएशन लेवल सीईटी परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कब होगी राजस्थान सीईटी परीक्षा?
बोर्ड के अनुसार सीनियर सेकेंडरी लेवल सीईटी परीक्षा 23 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2026 तक आयोजित होगी। वहीं ग्रेजुएशन लेवल सीईटी परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
| परीक्षा का नाम | स्तर | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|
| कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 | सीनियर सेकेंडरी लेवल | 23 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2026 |
| कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 | ग्रेजुएशन लेवल | 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 |
बोर्ड के अनुसार सीनियर सेकेंडरी लेवल सीईटी परीक्षा 23 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2026 तक आयोजित होगी। वहीं ग्रेजुएशन लेवल सीईटी परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
सरकारी भर्तियों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा
राजस्थान सीईटी राज्य सरकार की विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली प्रमुख परीक्षा है। इस परीक्षा में प्राप्त योग्यता के आधार पर अभ्यर्थी कई सरकारी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति अंतिम रूप देने की सलाह दी गई है ताकि निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा किया जा सके।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए नियमित रूप से RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
Rajasthan CET 2026 Exam Schedule: ऐसे चेक करें नोटिस
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'Latest News' सेक्शन पर क्लिक करें।
- CET 2026 परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित नवीनतम अधिसूचना खोजें।
- अधिसूचना पीडीएफ खोलें।
- परीक्षा तिथियां जांचें और भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।