सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026, Apply Online for 410 Faculty Vacancies Before July 14

HPPSC Assistant Professor: असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक भरें फॉर्म; जानें पात्रता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से 410 संकाय पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें मेडिकल स्पेशियलिटी के 37 और कॉलेज कैडर के 369 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026, Apply Online for 410 Faculty Vacancies Before July 14
HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: सरकारी कॉलेजों और मेडिकल संस्थानों में अध्यापन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अधिसूचना जारी की है। भर्ती के तहत कुल 373 पदों पर भरा जाएगा। इसके अलावा, मेडिकल स्पेशियलिटी के 37 पदों पर भी आवेदन का मौका है। इस प्रकार वर्तमान में कुल 410 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।


आयोग ने मेडिकल स्पेशियलिटी के लिए विज्ञापन संख्या 20/6-2026 से 30/6-2026 तथा कॉलेज कैडर के लिए विज्ञापन संख्या 34/6-2026 से 55/6-2026 जारी की है। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती आवेदन शुरू अंतिम तिथि
मेडिकल स्पेशियलिटी 6 जून 2026 4 जुलाई 2026
कॉलेज कैडर 17 जून 2026 14 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण मेडिकल स्पेशियलिटी कॉलेज कैडर
संगठन एचपीपीएससी एचपीपीएससी
पद असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल) असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर)
कुल पद 37 373
आवेदन शुरू 6 जून 2026 17 जून 2026
अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026 14 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क 600 रुपये 600 रुपये
आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष 18 से 45 वर्ष
वेतन ₹37,400-67,000 + ग्रेड पे ₹8,900 ₹35,000 प्रतिमाह (फिक्स्ड)
विज्ञापन

कुल 406 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत मेडिकल कॉलेजों और उच्च शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी।

मेडिकल स्पेशियलिटी में पदों का विवरण

पद रिक्तियां
जनरल सर्जरी 9
प्रसूति एवं स्त्री रोग 5
जनरल मेडिसिन 4
डर्मेटोलॉजी 3
एनेस्थीसिया 3
ऑप्थैल्मोलॉजी 3
ऑर्थोपेडिक्स 2
बायोकेमिस्ट्री 2
ईएनटी 2
फॉरेंसिक मेडिसिन 2
कम्युनिटी मेडिसिन / SPM 2
कुल 37


कॉलेज कैडर में सबसे अधिक पद इन विषयों में
कॉलेज कैडर के 373 पद 22 विषयों में भरे जाएंगे। इनमें सबसे अधिक 39 पद अंग्रेजी विषय के लिए हैं। इसके अलावा केमिस्ट्री और हिंदी में 34-34 पद, फिजिक्स और गणित में 25-25 पद तथा फिजिकल एजुकेशन में 23 पद रिक्त हैं।
 

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता

मेडिकल स्पेशियलिटी पदों के लिए

  • उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 अथवा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत मान्यता प्राप्त मेडिकल योग्यता होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में एमडी (MD), एमएस (MS) अथवा समकक्ष स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है।
  • अधिकांश स्पेशियलिटी के लिए किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में पीजी के बाद कम से कम 3 वर्ष का अध्यापन या रेजिडेंट अनुभव भी जरूरी है।


कॉलेज कैडर पदों के लिए

  • उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
  • NET, SLET या SET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले पीएचडी धारकों को NET/SLET/SET से छूट मिलेगी।

आयु सीमा

  • मेडिकल स्पेशियलिटी पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
  • कॉलेज कैडर पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया

मेडिकल कैडर

  • आवेदन पत्रों की जांच
  • लिखित परीक्षा अथवा साक्षात्कार (HPPSC के निर्देशानुसार)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची
  • नियुक्ति


कॉलेज कैडर

चरण विवरण
चरण-1 आवेदन की जांच
चरण-2 स्क्रीनिंग टेस्ट (100 अंक)
चरण-3 सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (120 अंक)
चरण-4 दस्तावेज सत्यापन
चरण-5 पर्सनैलिटी टेस्ट (30 अंक)
चरण-6 अंतिम मेरिट सूची

अंतिम मेरिट सूची सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट और पर्सनैलिटी टेस्ट के कुल 150 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

वेतन कितना मिलेगा?

मेडिकल स्पेशियलिटी

  • ₹37,400 से ₹67,000 तक वेतनमान
  • ग्रेड पे ₹8,900
  • कुछ पदों जैसे डर्मेटोलॉजी और फॉरेंसिक मेडिसिन के लिए पे लेवल-30 (₹1,29,700 से ₹2,14,300)


कॉलेज कैडर

  • ₹35,000 प्रतिमाह निश्चित मानदेय (जॉब ट्रेनी)

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र
  • डिग्री एवं अंकपत्र
  • NET/SLET/SET प्रमाणपत्र (जहां लागू हो)
  • अनुभव प्रमाणपत्र
  • आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र
  • बोनाफाइड हिमाचली प्रमाणपत्र
  • EWS या BPL प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)


HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 Notification PDF

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "Recruitment" या "Apply Online" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • OTR (One Time Registration) पूरा करें।
  • संबंधित विज्ञापन संख्या का चयन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा कर उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed