सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Information regarding vacant seats in colleges will now be available on the portal.

Noida News: कॉलेजों की खाली सीटों की जानकारी अब पोर्टल पर मिलेगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Information regarding vacant seats in colleges will now be available on the portal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। उच्च शिक्षा विभाग ने यूजी दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए दाखिला पोर्टल पर रियल टाइम सीट वैकेंसी की सुविधा शुरू की है। अब छात्र घर बैठे प्रदेश के कॉलेजों में खाली सीटों के बारे में पता लगा सकेंगे। इससे उन्हें कॉलेज और कोर्स चुनने में आसानी होगी। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी। पोर्टल पर सीटों की स्थिति लगातार अपडेट होती रहेगी। इसके साथ ही बीते साल की कटऑफ रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र अपनी योग्यता अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस सुविधा से विद्यार्थियों को बार-बार कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और दाखिला प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी तथा सुविधाजनक बनेगी। गुरुग्राम के विद्यार्थियों को भी इससे कॉलेज और कोर्स चयन में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं, दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून कर दी है। बता दें कि तीसरी बार आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed