सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Server down at ESIC; OPD registration and medicine distribution halted.

Noida News: ईएसआईसी में सर्वर डाउन, ओपीडी पंजीकरण, दवा वितरण ठप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Server down at ESIC; OPD registration and medicine distribution halted.
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल सहित सभी डिस्पेंसरी में बृहस्पतिवार को सर्वर डाउन हो गया। इससे ओपीडी पंजीकरण, दवा वितरण और मरीजों संबंधी अन्य कार्य भी बाधित रहे। मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन को पंजीकरण की प्रक्रिया मैनुअल तरीके से करानी पड़ी। इससे कार्य की गति धीमी हो गई।

अस्पताल में दवाओं को स्टोर से विभिन्न काउंटरों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम का उपयोग किया जाता है। तकनीकी समस्या के कारण इस प्रक्रिया में भी बाधा आई और कर्मचारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे काम करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन विभाग में देखने को मिली। यहां आने वाले गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करने की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं हो सकी। करीब एक महीने पहले भी सर्वर डाउन होने की वजह से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन मरीजों के उपचार में कोई बाधा नहीं आने दी गई। जल्द ही सर्वर बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed