सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BKU Lokshakti honors gold medalist Deepa Jatav.

Noida News: स्वर्ण विजेता दीपा जाटव का भाकियू लोकशक्ति ने किया सम्मान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
BKU Lokshakti honors gold medalist Deepa Jatav.
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली मामूरा निवासी दीपा जाटव का भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन ने उनके आवास पर सम्मान किया। संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दीपा जाटव ने 13 जून 2026 को थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। इस उपलब्धि पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि दीपा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर न केवल मामूरा और नोएडा, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। इस अवसर पर एडवोकेट धर्मवीर सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष महेश तवर, युवा अध्यक्ष राजकुमार (मोनू), अरुण गौतम, कमल सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed