सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Re-evaluation changes the picture; increased marks bring back students' smiles.

Noida News: पुनर्मूल्यांकन से बदली तस्वीर, बढ़े अंकों ने लौटाई छात्रों की मुस्कान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Re-evaluation changes the picture; increased marks bring back students' smiles.
विज्ञापन
- इतिहास, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी में सबसे अधिक बढ़े नंबर, कई छात्र असफलता से पहुंचे उत्तीर्ण श्रेणी में

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी होने के बाद कई विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रों के अंकों में 10 से 20 तक की अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई छात्र, जो पहले अनुत्तीर्ण घोषित हुए थे, अब उत्तीर्ण श्रेणी में शामिल हो गए हैं। इससे छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। स्कूलों के अनुसार इतिहास, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों में सबसे अधिक अंक बढ़े हैं। एक छात्र ने बताया कि उसके फिजिक्स विषय में 10 अंक बढ़े हैं, जिससे उसकी कुल प्रतिशत में भी सुधार हुआ है। पंचशील बालक इंटर कॉलेज के गणित शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी के तीन विषयों में कुल छह अंक बढ़े हैं।
महामाया बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. छाया जैन ने बताया कि विद्यालय की दो छात्राएं एक-एक विषय में अनुत्तीर्ण थीं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के बाद दोनों के अंक बढ़े और वे संबंधित विषयों में उत्तीर्ण हो गईं। इसके अलावा एक अन्य छात्र के भी तीन विषयों में कुल छह अंक बढ़े हैं। महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि अब तक जिन छात्रों के परिणाम आए हैं, उनमें एक छात्र के 10 अंक बढ़े हैं। अन्य छात्रों के परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। शिक्षकों का कहना है कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया ने कई छात्रों को दूसरा अवसर दिया है और उनकी मेहनत को सही पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed