{"_id":"6a39272fa14d437e7a0a0fc3","slug":"plaster-falls-from-b-tower-residents-safety-concerns-mount-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98105-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बी टावर से गिरा प्लास्टर, निवासियों में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बी टावर से गिरा प्लास्टर, निवासियों में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अजनारा होम्स सोसाइटी में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में रविवार को बी टावर के फर्स्ट फ्लोर की दीवार प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। हालांकि लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि प्लास्टर गिरने के बाद कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की जानकारी मिलने पर कई निवासी वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि टावरों के आसपास आवाजाही करने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग इमारतों की नियमित जांच और आवश्यक रखरखाव को महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
- प्लास्टर गिरने की घटना के बाद निवासी परेशान हैं। सुरक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। - राजकमल मिश्रा
- सोसाइटी में बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। प्लास्टर गिरने जैसी घटनाओं के बाद परिवारों की चिंता बढ़ जाती है। - शिप्रा
- ऐसी घटनाओं के बाद सभी टावरों के हिस्सों पर नियमित नजर रखी जानी चाहिए। जिससे निवासियों का भरोसा बना रहे। - तपेंद्र ठाकुर
- राहत की बात यह रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था। घर से निकलते समय यह देखना पड़ता है प्लास्टर हमारे ऊपर नहीं गिर जाए। - अरुण वर्मा