सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Agricultural development will come only through natural farming: Sushma Singh

प्राकृतिक खेती से ही होगा कृषि विकास : सुषमा सिंह

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Agricultural development will come only through natural farming: Sushma Singh
विज्ञापन
- कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, किसानों को दी नई तकनीकों की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं गवर्निंग बोर्ड सदस्य सुषमा सिंह ने कहा कि देश में कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए प्राकृतिक एवं परंपरागत खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। किसानों को संतुलित उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए और नई कृषि तकनीकों की जानकारी रखते हुए वैज्ञानिक खेती अपनानी चाहिए। वह बृहस्पतिवार को छोलस स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। साथ ही समय-समय पर मिट्टी की जांच कराना भी जरूरी है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किसानों से जरूरत के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक उर्वरकों का इस्तेमाल मिट्टी की उत्पादन क्षमता को प्रभावित करता है।
कार्यशाला की शुरुआत साहिवाल गायों की गो-पूजा और पौधरोपण के साथ हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक खेती, मिट्टी परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में दादरी, दनकौर और जेवर क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed