{"_id":"6a391ca94da05f38c3032652","slug":"artisans-from-odisha-are-crafting-the-chariot-of-jagannatt-noida-news-c-1-noi1095-4422515-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नेपाल की लकड़ी से उड़ीसा के कारीगर बना रहे जगन्नाथ का रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नेपाल की लकड़ी से उड़ीसा के कारीगर बना रहे जगन्नाथ का रथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
16 जुलाई को निकलेगी यात्रा, 15 लाख से हो रहा रथ का निर्माण
30 से 40 हजार लोग यात्रा में हो सकते हैं शामिल
सेक्टर-121 के श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलकर दो दिनों तक सेक्टर-71 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में विराजमान होंगे भगवान
ज्योति कार्की
नोएडा। सेक्टर-121 के श्री जगन्नाथ मंदिर में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यात्रा के लिए ओड़िया शैली में यहां तैयार हो रहा 18 फीट ऊंचा रथ आकर्षण का केंद्र बना है। लगभग 15 लाख की लागत से बन रहे रथ का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उड़ीसा से कारीगर रथ को पारंपरिक कलाकृतियों, रंगों और धार्मिक प्रतीकों से सजा रहे हैं। रथ को मुख्य रूप से सागौन, साल और नीम की लकड़ी से तैयार किया जा रहा है, जिन्हें नेपाल और उत्तराखंड से मंगाया गया है। कारीगरों ने बताया कि नोएडा में बनने वाला रथ पुरी की परंपरा से प्रेरित है।
मंदिर समिति के सदस्य सुबाल बेहरा ने बताया कि 16 जुलाई को जगन्नाथ, सुभद्रा, बलराम और सुदर्शन रथ पर सवार होकर मंदिर परिसर से सेक्टर-71 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर तक जाएंगे। वहां दो दिन तक विराजमान होने के बाद मूल मंदिर में लौटेंगे।
2010 से चल रही यात्रा इस बार होगी खास
रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ के विशेष स्नान उत्सव और अन्य वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार यात्रा के दौरान 30 से 40 हजार श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा मार्ग पर स्वयंसेवकों की तैनाती, पेयजल, चिकित्सा सहायता और यातायात प्रबंधन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
2010 में स्थापित श्री जगन्नाथ मंदिर को 2025 में भव्य स्वरूप दिया गया था। इसके बाद से यहां आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों का दायरा लगातार बढ़ रहा है।