{"_id":"6a391e2a2ade4f2b45076b00","slug":"video-letters-of-pitaara-are-developing-understanding-in-children-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु मंत्र: पिटारा के अक्षर विकसित कर रहे समझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु मंत्र: पिटारा के अक्षर विकसित कर रहे समझ
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:06 PM IST
कक्षा एक व दो के बच्चों के रटे-रटाए पूर्व ज्ञान में समझ विकसित करने तथा विद्यार्थियों के भाषायी लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु एक प्रयास किया है। एक पिटारा तैयार किया है, जिसमें बच्चों के परिवेश से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं को शामिल किया गया है। इस गतिविधि में बच्चे किसी अक्षर की पहचान कर उसकी ध्वनि से संबंधित वस्तुओं को पिटारे से निकालते हैं। उदाहरण के लिए, क अक्षर के लिए कंघा, कंचा आदि वस्तुओं को पहचानते हैं। इस प्रकार बच्चे अक्षरों और ध्वनियों को अपने आसपास की वस्तुओं से जोड़कर सहजता एवं समझ के साथ सीखते हैं। बच्चे रुचिपूर्ण ढंग से अपने परिवेश से जुड़कर सीख रहे हैं। शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में गतिविधियों को शामिल करने से विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ी है। विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। यह प्रयास बच्चों के सीखने को अधिक प्रभावी, आनंददायक एवं स्थायी बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। - कल्पना, प्राथमिक विद्यालय जैतपुर-वैशपुर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।