सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF Assistant Commandant Exam on July 19, Check Schedule and Admit Card Update

UPSC CAPF AC Exam 2026: यूपीएससी की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को, जानें एग्जाम शेड्यूल और अगला अपडेट

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC CAPF AC Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में कुल 349 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
 

UPSC CAPF Assistant Commandant Exam on July 19, Check Schedule and Admit Card Update
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

UPSC CAPF AC Exam 2026: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अधिकारी बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। यूपीएससी ने सीएपीएफ (असिस्टेंट कमांडेंट) भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा रविवार 19 जुलाई, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।



जिन उम्मीदवारों ने 20 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आवेदन किया था, वे अब लिखित परीक्षा की तैयारी तेज कर सकते हैं। यह परीक्षा देश के पांच प्रमुख अर्धसैनिक बलों (BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB) में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

लिखित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर वस्तुनिष्ठ (Objective) होगा, जबकि दूसरा पेपर वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकृति का होगा। पेपर-I की अवधि 2 घंटे और पेपर-II की अवधि 3 घंटे होगी।

 
पेपर विषय समय
पेपर-I जनरल एबिलिटी एवं इंटेलिजेंस सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर-II जनरल स्टडीज, निबंध एवं कॉम्प्रिहेंशन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

 

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था यूपीएससी
परीक्षा का नाम सीएपीएफ (Assistant Commandants) परीक्षा 2026
पद असिस्टेंट कमांडेंट (AC)
कुल रिक्तियां 349
शामिल बल BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB
परीक्षा तिथि 19 जुलाई 2026
आवेदन अवधि 20 फरवरी से 12 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in

लिखित परीक्षा के बाद क्या होगी चयन प्रक्रिया?

भर्ती प्रक्रिया केवल लिखित परीक्षा तक सीमित नहीं है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मेडिकल परीक्षण
  • साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण
  • अंतिम मेरिट सूची


इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर किया जाएगा।

अब आगे क्या, कब आएगा प्रवेश पत्र?

परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यूपीएससी आमतौर पर परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी करता है। ऐसे में CAPF AC 2026 का एडमिट कार्ड भी जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे।

परीक्षा तिथि की सूचना कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "What's New" या "Active Notifications" सेक्शन खोलें।
  • "Time Table/Schedule CAPF (ACs) Examination 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed