सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet meeting chaired by Dhami today many proposals including River Rafting and Kayaking Rules

Uttarakhand: मंत्रिमंडल की बैठक शुरू, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा  को दी श्रद्धांजलि

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 18 Jun 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

कैबिनेट बैठक में आज शहरी विकास, आवास सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। 

Uttarakhand Cabinet meeting chaired by Dhami today many proposals including River Rafting and Kayaking Rules
मौन रख श्रद्धांजलि देते सीएम धामी एवं अधिकारी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर  शोक व्यक्त किया गया।



बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की तस्वीर जल्द होगी साफ, छोटी टीम के लिए कुमारी सैलजा ने टटोली नब्ज
विज्ञापन


वहीं श्री जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सीएम धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग की रिवर राफ्टिंग एंड क्याकिंग नियमावली समेत ऊर्जा, शहरी विकास, आवास, पेयजल के भी प्रस्ताव आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed