{"_id":"6a330252ecc83ed1d203c152","slug":"bairagiwala-murder-case-another-accused-intezaar-arrested-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-998187-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरागीवाला हत्याकांड : एक और आरोपी इंतजार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरागीवाला हत्याकांड : एक और आरोपी इंतजार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने में एक और आरोपी इंतजार को बुधवार को क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल रज्जाक, उसके भाई जावेद, सलमान, शहबाज और इम्तियाज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। मृतक के सिर पर तीन बार हथौड़ा मारने वाला आरोपी अमन अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।बैरागीवाला गांव में शनिवार को ट्यूबवेल से खेत में पानी छोड़ने पर मासूम, उसके बेटों और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर विनोद कुमार और उनके भाइयों पर हमला बोल दिया था। वे और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विनोद कुमार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सीओ अनुज कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अशोक कुमार की ओर से कोतवाली में शिकायत दी गई थी। शिकायत पर मासूम उसके बेटे रज्जाक, अमन, जावेद, अन्य रिश्तेदार यूनुस, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, आदिल, शमून, सलमान, इंतजार समेत 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।