सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will soon be declared a fully literate state with a literacy rate of over 98% read All Updates

Dehradun: उत्तराखंड जल्द घोषित होगा पूर्ण साक्षर राज्य, 98 % से अधिक साक्षरता दर, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 18 Jun 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड जल्द पूर्ण साक्षर राज्य घोषित होगा। पूर्ण साक्षर राज्य से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव भारत सरकार के पास जाएगा।

Uttarakhand will soon be declared a fully literate state with a literacy rate of over 98% read All Updates
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड को जल्द ही पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया जाएगा। आगामी कैबिनेट बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव लाया जाएगा। राज्य की साक्षरता दर 98 फीसदी से अधिक हो गई है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य ने भारत सरकार के उल्लास (अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी) कार्यक्रम के तहत निर्धारित साक्षरता मानकों को पूरा कर लिया है।



उन्होंने विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्ण साक्षर राज्य से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजें। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। उल्लास कार्यक्रम के तहत प्रदेश में वयस्कों के लिए बुनियादी साक्षरता, जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट इकाइयों और जागरूक नागरिकों के सहयोग से गांवों को गोद लिया गया। निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाया गया, जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य वंचित समूह शामिल थे। उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई जहां महिला साक्षरता दर 60 प्रतिशत से कम थी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब तक पांच राज्य मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की तस्वीर जल्द होगी साफ, छोटी टीम के लिए कुमारी सैलजा ने टटोली नब्ज

ऐसे तय होता है पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा

केंद्र सरकार के उल्लास कार्यक्रम के तहत पूर्ण साक्षर का दर्जा तय किया जाता है। यह 15 साल से अधिक उम्र के लोगों की शिक्षा पर केंद्रित होता है। सरकार के अनुसार, जब किसी राज्य में वयस्कों की शिक्षा दर करीब 95 प्रतिशत या उससे अधिक हो जाती है। साथ ही, गैर-साक्षर लोगों तक शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य पूरा हो जाता है। तब उसे पूर्ण साक्षर राज्य माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed